ईयोन मोर्गन ने रचा इतिहास, 100 मैच खेलने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने
अहमदाबाद। इंग्लैंड के कप्तान ईयोन मोर्गन ने भारत के खिलाफ तीसरा टी20 मैच खेलते ही इतिहास रच दिया है। दरअसल, यह मोर्गन का इंग्लैंड के लिए 100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच रहा। इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी इससे पहले 100 टी 20 मैच नहीं खेल पाया है। इसी के साथ मोर्गन 100 मैच खेलने वाले इंग्लैंड के इकलाैते खिलाड़ी बन गए हैं।
इयोन मोर्गन ने 5 जून 2009 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट का पहला मैच खेला था। उन्होंने इस मुकाबले से पहले खेले 99 मैचों में 30.34 की औसत से 2306 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय 20 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी जोस बटलर हैं, जिन्होंने 76 टी 20 मैच खेले हैं।
वहीं क्रिकेट की बात करें तो सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 100 या इससे अधिक टी20 मैच खेले हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक ने 116, भारत के रोहित शर्मा ने 108 और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने 103 मैच खेले हैं। रॉस टेलर ने तीनों फाॅर्मेट में 100 से अधिक टेस्ट, वनडे और टी 20 खेले हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और मोहम्मद हफीज, साथ ही न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने टी20 प्रारूप में 99 मैच खेले हैं।
बता दें कि तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव को बाहर करते हुए प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा की वापसी करवाई है। वहीं इंग्लैंड के 11 सदस्यीय दल को भी बदल दिया गया है। इंग्लैंड की 11 सदस्यीय टीम में मार्क वुड की जगह टॉम वुड को लिया गया है। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
