भारत के खिलाफ छोटी हार भी बर्दाश्त कर सकता है अफगानिस्तान, जानें सेमीफाइनल का समीकरण
नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप दो से पाकिस्तान ऐसी पहली टीम बन गई जिसने आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्रुप एक से श्रीलंका और बांग्लादेश की विदाई हो चुकी है। आज ग्रुप दो से भारत और अफगानिस्तान का क्रिकेट मैच है।
टीम इंडिया दो मैच हार चुकी है और उनके सेमीफाइनल से पहले ही बाहर होने के पूरे पूरे आसार बन चुके हैं। भारतीय टीम का भाग्य अब उनके हाथ में नहीं है क्योंकि वे अपने बचे हुए तीन मैच जीत कर भी अन्य टीमों के नतीजों के ऊपर निर्भर करेंगे। अगर न्यूजीलैंड की टीम अपने बाकी बचे सभी मैच जीत लेती है तो भारत अपने आप ही बाहर हो जाएगा।
टीम इंडिया इस समय केवल एक ही चीज कर सकती है और वह यह कि वह अपने तीनों मैच आसानी से जीते और अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे और तब तीनों टीमों के छह-छह अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट इनके भाग्य का फैसला करेगा। इस मोर्चे पर भी भारत बुरी तरह पिछढ़ता हुआ दिखाई देता है क्योंकि उनका नेट रन रेट - 1.609 है जबकि अफगानिस्तान यहां पर प्लस 3.097 के रन रेट से बहुत आगे है। न्यूजीलैंड के पास भी भारत की तुलना में अच्छा रन रेट है जो 0.765 है।
भारतीय टीम को आज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद 5 नवंबर को दुबई में स्कॉटलैंड से खेलना है और फिर इसी मैदान पर 7 नवंबर को नामीबिया से भी खेलना है।
दूसरी और अफगानिस्तान टीम है जो अभी तक स्कॉटलैंड और नामीबिया को बहुत बुरी तरह से हरा चुकी है जिसके चलते उनका रन रेट बहुत शानदार हो चुका है। अफगान टीम के विश्व कप में आगे बढ़ने के चांस 7 नवंबर को होने वाले मुकाबले पर भी बहुत ज्यादा निर्भर करेंगे जो न्यूजीलैंड के साथ है। यहां तक कि अफगान अगर आज भारत के खिलाफ हार भी जाते हैं तो भी उनको बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि कीवियों को हराने के बाद भी उनके पास आगे जाने का मौका रहेगा। इसलिए बड़ी प्रतियोगिताओं में नेट रन रेट भी देख कर चलना पड़ता है।
वैसे अफगानिस्तान यही चाहेगा कि वह भारत और न्यूजीलैंड दोनों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएं और नेट रन रेट का कोई चक्कर ही ना हो। अफगानिस्तान टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 नवंबर को अबू धाबी में मुकाबला खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
