'राम मंदिर तो बनना ही चाहिए था', रेप की धमकी मिलने के बाद खुलकर बोलीं हसीन जहां
नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर को लेकर हाल ही में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने अन्य लोगों की तरह सोशल मीडिया के जरिए इस माैके को एक बड़ा दिन बताया था। लेकिन कट्टर कुछ कट्टरपंथियों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने हसीन जहां को सोशल मीडिया पर गालियां, जान से मारने व रेप तक करने की धमकियां दीं। अब एक बार फिर हसीन जहां खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने कट्टरपंथियों को साफ संदेश दिया कि मंदिर का बनना लाजमी है।

दिया ये जवाब
हसीन जहां ने आज तक चैनल के साथ इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने यह भी कहा कि वह इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। हसीन जहां ने कहा, '' हमारे समाज में कई धर्म के लोग रहते हैं। ऐसे में त्योहारों पर एक दूसरे को बधाई देते हैं। जिस देश में हम रहते हैं, उसका नाम हिंदुस्तान है। यहां राम मंदिर तो बनना ही चाहिए था। ह एक शुभ काम था। ये आस्था और हमारी संस्कृति से जुड़ी बातें थी। इस बात से चिढ़ना या हिंसा फैलना ये चीजें गैरकानूनी हैं और हमारे समाज के खिलाफ हैं।''
उन्होंने आगे कहा कि हमारे दोस्त इसकी खुशी मना रहे थे, तो मैंने भी एक पोस्टर बनाकर बधाई दी। मगर इस बात को लेकर कुछ कट्टरपंथियों ने मुझे धमकी दी। ऐसा करने वाले लोग मुसलमान नहीं हैं। ये लोग असामाजिक लोग हैं।

राम मंदिर के निर्माण पर हसीन ने जताई थी खुशी
बता दें कि राम मंदिर के निर्माण पर हसीन जहां ने खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी। हसीन जहां इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए शांति बनाए रखने का संदेश देते दिखीं, लेकिन मुस्लिम धर्म के लोगों को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने गलत शब्दों का प्रयोग करने में कोई परहेज नहीं किया। वैसे हसीन जहां फनी वीडियो या अपने कुछ बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन राम मंदिर के निर्माण के माैके पर उन्होंने खुशी व्यक्त की जिसपर हिंदू वर्ग के लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। हसीन जहां ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- श्री राम मंदिर के भूमि पूजन की सभी को मुबारकबाद और अब सब देशवासियों को मिल-जुलकर भाईचारे के संकल्प के साथ, देश को विश्व शक्ति बनाना है। इंशाल्लाह
दर्ज कराई शिकायत
हसीन जहां ने कोलकाता के लाल बाजार स्ट्रीट के साइबर थाने में रेप की धमकियां देने वाले शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले उन्होंने देश के PM श्री नरेन्द्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध था कि प्रशासन को इस मामले पर संज्ञान लेने का आदेश दें। उन्होंने कहा था कि मैं सर्वधर्म समभाव रखने वाले देश के निवासी हैं, जहां ऐसी बात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे मैं बेहद दुखी हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
