ICC ने T20 विश्व कप को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं होगा 2022 वर्ल्ड कप, देखें शेड्यूल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस साल प्रस्तावित टी20 विश्व कप को दोबार शेड्यूल करने को लेकर शुक्रवार को आईसीसी की बैठक में काउंसिल ने कई बड़े फैसले लिये। इसके साथ ही आईसीसी ने उन सभी अटकलों पर विराम दे दिया जिसमें कहा जा रहा था कि भारत में होने वाले 2021 टी20 विश्व कप को 2022 के लिये टाल दिया जायेगा। शुक्रवार को हुई बैठक में आईसीसी ने इस पर फैसला लेते हुए साफ किया कि 2020 टी20 विश्व कप की मेजबानी 2022 में ऑस्ट्रेलिया में ही की जायेगी। जबकि भारत में प्रस्तावित 2021 टी20 विश्व कप अपने तय समयानुसार भारत में ही खेला जायेगा।
और पढ़ें: IPL History: विराट-रोहित-धोनी नहीं बल्कि पुजारा के नाम है आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
आईसीसी की ओर से इस अहम बैठक में फैसला लेने के लिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख अधिक्षकों ने हिस्सा। इस तरह से 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप का भारत में आयोजित होना तय हो गया है, जबकि 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया में खेली जायेगी।
और पढ़ें: युवराज सिंह का खुलासा, बताया- करियर में किस बात का रहा पछतावा
{photo-feature}
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
