'वो जल्दी दवाब में आ गया तो ठीक है', ब्रेट ली को लगा इस भारतीय बल्लेबाज से डर
नई दिल्ली। अगर कोरोना वायरस का कहर कम हो गया तो फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्तूबर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज देखने को मिल सकती है। भारतीय टीम कंगारूओं में घर में जाकर ना सिर्फ टेस्ट सीरीज बल्कि भारत दौरे में, विराट कोहली और उनके सैनिक तीन टी20 आई, इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली। ऐसा कहा जा रहा है कि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के शस्त्रागार से सुसज्जित ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टीम इंडिया संघर्ष कर सकती है, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले उनके पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को विराट कोहली से डर लगने लगा है।

कोहली को जल्दी दवाब में लाने का करेंगे प्रयास
ली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगर भारत को दबाव में लाना है तो पहले कोहली पर निशाना साधना होगा। भारतीय कप्तान को एक 'विश्वस्तरीय' खिलाड़ी के रूप में पहचानते हुए, ली ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया को कोहली पर अंकुश लगाने के लिए तैयारी करनी होगी। कोहली को लेकर ली ने कहा, ''वे विश्व स्तर पर एक बड़े बल्लेबाज हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया को कोहली के खिलाफ बेहतर गेंदबाजी रणनीति अपनानी पड़ेगी। वो जल्दी में दवाब में आ गए तो ठीक है। मुझे लगता है कि यदि गेंदबाज सीरीज की शुरुआत से ही कोहली को दबाव में ले आते हैं, तो टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।'' बता दें कि कोहली 2018 ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे।

बदले की आस में हैं कंगारू
भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी। ब्रेट ली ने कहा, ''मेरे लिए यह अब तक की सबसे बेहतरीन सीरीज होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया टीम इस बार बदला लेना चाहेगी, लेकिन मुझे पता है कि कि भारतीय टीम अपना एक अलग ही तरह का गेम खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मुश्किल में डाल देगी। पर यह बात भी मानने वाली है कि ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत टीम है।''

बुमराह की तारीफ की
इसके अलावा ब्रेट ली ने तेज गेंदबाज जसप्री बुमराह की भी जमकर तारीफ की। बुमराह ने पिछले दाैरे पर 21 विकेट अपने नाम किए। ली ने कहा, ''बुमराह किसी भी स्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं। उनको देखकर भी यही लगता है।'' बुमराह के छोटे रन अप पर कईयों का कहना है कि ये उन्हें चोटिल कर सकता है। इसपर ब्रेट ली ने कहा, ''उनके लिए मजबूत रहना और वह करना जो उनके लिए सही है, मायने रखता है। जाहिर सी बात है कि छोटे रनअप से वे अपने शरीर पर ज्यादा दबाव डालते हैं, लेकिन इस समय लग रहा है कि यह उनके लिए काम कर रहा है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
