Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केएल राहुल ने रिकवरी को लेकर किया पोस्ट, ईशान किशन ने उड़ाया जोरदार मज़ाक

Ishan Kishan made fun of KL Rahul: केएल राहुल को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अब वह रिकवर हो रहे हैं और एशिया कप तक फिट होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने केएल राहुल के मजे लिए हैं।

सर्जरी के बाद राहुल ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी। इसके अलावा भी वह समय-समय पर इस तरह की जानकारियां देते रहते हैं। इस बार उन्होंने वर्कआउट करते हुए एक फोटो पोस्ट की और ईशान किशन की तरफ से इस पर एक कमेन्ट सामने आया, जिसमें वह मजाकिया बात कह रहे हैं।

राहुल ने लिखा कि अभी तो एक सप्ताह हुआ है। उनके कहने के मतलब था कि मैं रिकवरी की तरफ बढ़ रहा हूं और ट्रेनिंग करते हुए एक सप्ताह का समय हुआ है। उन्होंने इस दौरान एक फोटो भी पोस्ट की। इतने में ईशान किशन ने भी कमेन्ट कर दिया। ईशान किशन ने कहा कि मिस्टर रजनी इतना एक्स्ट्रा क्यों कर रहे हो? राहुल को छेड़ने के लिए किशन ने यह कॉमेंट किया था।

गौरतलब है कि भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही है। तब तक राहुल के फिट होने के आसार काफी कम दिख रहे हैं। विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को ही मौका मिलेगा। किशन को इस बार टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है क्योंकि केएस भरत फ्लॉप रहे हैं।

भारतीय टीम के रेगुलर विकेटकीपर ऋषभ पन्त भी बाहर हैं। उनके अलावा बुमराह ने भी सर्जरी कराई है और रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। उनके अलावा एक और नाम श्रेयस अय्यर का है। वह भी आईपीएल में नहीं खेले थे। अय्यर भी रिकवरी से गुजर रहे हैं।

Story first published: Thursday, June 22, 2023, 23:22 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+