Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा ने फोटो पर लिखा अनोखा कैप्शन, पत्नी रितिका ने किया बुरी तरह ट्रोल

Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद रोहित शर्मा रिलैक्स मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी पोस्ट की। इसका कैप्शन काफी मजेदार है। रोहित शर्मा की फोटो के कैप्शन को लेकर उनकी पत्नी रितिका ने उनको ट्रोल कर दिया।

कान पर फोन लगाकर रोहित शर्मा ने एक फोटो पोस्ट की। इसके कैप्शन में लिखा कि अनारकली का फोन था, आइसक्रीम खाना बहुत जरूरी है। रोहित के कहने का मतलब था कि वह अपनी पत्नी रितिका से कॉल पर बात कर रहे थे और उनको आइसक्रीम खान है।

इसके बाद रितिका भी पीछे नहीं रहने वाली थी। उन्होंने भी रोहित शर्मा की टांग खिंचाई करने का मौका नहीं छोड़ा और एक मजेदार कमेन्ट लिया डाला। रोहित शर्मा की पत्नी ने लिखा कि आप तो मेरे साथ कॉल पर यह पूछ रहे थे कि क्या कॉफ़ी मशीन ठीक है? इस तरह रितिका ने रोहित के लिए मजे लिए। इससे समझा जा सकता है कि रितिका को आइसक्रीम पसंद है और रोहित शर्मा को कॉफ़ी अच्छी लगती है।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला है। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर एक बड़ी भागीदारी की। रोहित इस समय शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने एक पारी और 141 रनों के बड़े अंतर से जीता है। अगले मैच में भी भारतीय टीम जीतने का प्रयास करेगी। टीम इंडिया यही चाहेगी कि दोनों मैचों में जीत के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप किया जाए।

Story first published: Sunday, July 16, 2023, 17:55 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+