IPL 2020: खिलाड़ियों से संपर्क कर सकते हैं मैच फिक्सर-सट्टेबाज, ACU ने बताया क्या है रोकने का प्लान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)) इस साल भारत में बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में करा रहा है। इस बीच क्रिकेट में होने वाले भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली भारत की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACU) ने साफ किया है कि वह इस सीजन के दौरान खिलाड़ियों और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासा नजर रखने वाली है। एसीयू का मानना है कि यूएई में आयोजित होने वाली आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान सोशल मीडिया के जरिये मैच फिक्सर और सट्टेबाजी गिरोह खिलाड़ियों से संपर्क कर उन्हें लीग को बर्बाद करने की पेशकश कर सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: खिलाड़ियों से संपर्क कर सकते हैं मैच फिक्सर-सट्टेबाज, ACU ने बताया क्या है रोकने का प्लान
इसको लेकर वह पहले खिलाड़ियों को 'वीडियो काउंसलिंग' के जरिये शिक्षित करेगी। अजित सिंह की अगुवाई में बीसीसीआई की आठ सदस्यीय टीम मंगलवार को दुबई पहुंची और अभी वह पृथकवास पर है।
और पढ़ें: IPL 2020: क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं क्रिस गेल, तोड़ना नामुमकिन

सभी आठ टीमों से अलग-अलग बात करेगी एसीयू
एसीयू के चीफ अजीत सिंह ने पहले ही साफ किया है कि वह 19 सितंबर से शुरू होने वाला आईपीएल पूर्व के टूर्नामेंटों की तुलना में अधिक सुरक्षित है क्योंकि यह जैव सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा। स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे और प्रशंसकों को टीम होटल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पहले ऐसे भी वाकये हुए हैं जबकि भ्रष्ट लोगों ने प्रशंसक के रूप में खिलाड़ियों से संपर्क किया। एसीयू सभी आठ टीमों से अलग अलग बात करेगी तथा यह सत्र उन युवा खिलाड़ियों के लिये अधिक उपयोगी होगा जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल की चकाचौंध का अनुभव नहीं है। स्थापित खिलाड़ी पहले ही एसीयू के नियमों से अवगत हैं।

खिलाड़ियों को दी जाएगी ऑनलाइन काउंसिलिंग
सिंह ने कहा, ‘इस बार वीडियो काउंसलिंग होगी और यह एक के बाद एक आधार नहीं की जाएगी। हम इसे समूह और व्यक्तिगत आधार पर भी कर सकते हैं। यह परिस्थितियों पर निर्भर है। हम एक टीम के बाद दूसरी टीम के साथ काउंसलिंग करेंगे। हमने खेल इंटीग्रिटी एजेंसियों को भी काम पर रखा है। हम खिलाड़ियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिेये उनकी मदद लेंगे कि वहां कोई संदिग्ध है।'

सोशल मीडिया के उपयोग पर दी जाएगी सलाह
खिलाड़ियों को बताया जाएगा कि सट्टेबाज सोशल मीडिया या फोन (वाट्सएप) के जरिये उनसे संपर्क बनाने की कोशिश कर सकते है क्योंकि जैव सुरक्षित वातावरण में इन दोनों के माध्यम से ही वे खिलाड़ियों तक पहुंच बना सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘भारत में अगर हमें जानकारी चाहिए होती है तो हम आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान करते हैं। यहां भी ऐसा है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया गया है। हमारे पास प्रत्येक टीम में दो सुरक्षा संपर्क अधिकारी भी हैं।'
राजस्थान पुलिस के पूर्व महानिदेशक ने कहा, ‘वे जैव सुरक्षित वातावरण पर नजर रखेंगे।'
एसीयू टीम छह दिन के पृथकवास का समय पूरा होने के बाद सत्र शुरू करेगी तथा इसे टीमों के अभ्यास सत्र को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
