Indonesia Open 2023: चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची
इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 1000 (Indonesia Open 2023) में मेंस डबल्स की जोड़ी चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) और सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गई है।
भारत की इस भरोसेमंद जोड़ी ने शुक्रवार 16 जून 2023 में घरेलू फेवरेट जोड़ी फजर अलफियन और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को 21-13, 21-13 से हरा दिया।
यह मुकाबला इंडोनेशिया के जकार्ता में हुआ और यहां चिराग और शेट्टी की जोड़ी बढ़िया रंग जमा रही है। हालांकि भारत के किदांबी श्रीकांत मेंस सिंगल में चीन के ली शी चिंग की चुनौती को नहीं तोड़ पाए थे और उन्हें एक घंटा 9 मिनट चले मुकाबले में दुनिया के लिए 10वें नंबर के खिलाड़ी से 14-21, 21-14 और 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।
जबकि ताजा मुकाबले में एशियाई चैम्पियन सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने विश्व नंबर एक को हराया है। अब भारतीय स्टार जोड़ी इंडोनेशिया ओपन 2023 के अंतिम-4 में प्रवेश करेगी।
अब सेमीफाइनल में सात्विक और चिराग कोरियाई मिन ह्यूक कांग और सेउंग जे सियो और इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से खेलेंगे।
भारतीय जोड़ी ने जकार्ता के राउंड ऑफ 16 में अपने फ्रेंच प्रतिद्वंदी क्रिसटो और टोमा जूनियर पोपोव को मात देकर पहुंच थे। इस दौरान क्रिस्टो के घुटने में चोट के चलते उनको रिटायर होना पड़ा था और तब तक भारतीय जोड़ी के पास 21-12, 11-7 से लीड थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
