Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 459वें खिलाड़ी बने कैमरून ग्रीन

India vs Australia 1st Test एडिलेड : चार टेस्ट मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरूआत हो चुकी है। एडिलेड (Adelaide) ओवल में भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टाॅस के दाैरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने जब प्लेइंग इलेवन का जिक्र किया तो उसमें युवा खिलाड़ी कैमरून ग्रीन (Cameron Green)का नाम भी शामिल रहा। मैच से पहले पैट कमिंस ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी। यह कैमरून का डेब्यू टेस्ट है। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 459वें खिलाड़ी बने।

21 साल के युवा ऑलराउंडर कैमरून को इससे पहले भारत के खिलाफ ही कैनबरा में खेले गए तीसरे वनडे में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला था। इस मैच में ग्रीन ने 21 रन बनाए थे और 4 ओवर में 27 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके थे। यही नहीं, भारत के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में ग्रीन ने शतक जड़ा था। उन्होंने नाबाद 125* रन बनाए थे और टेस्ट टीम में जगह हासिल करने के अपने दावे को मजबूत किया था।

वहीं उनके घरेलू करियर पर नजर डाले तो साल 2017 में वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। कैमरून ग्रीन ने अब तक खेले 21 प्रथम श्रेणी मैच में 55.04 की औसत से 1321 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 197 रन रहा है। जबकि गेंदबाजी करते हुए 21.72 की औसत से 33 विकेट लिए थे। उन्होंने 2 बार पारी में 5 या उससे अधिक विकेट झटके हैं। उनका 30 रन देकर 6 विकेट एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

पहले टेस्ट के लिए ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन :
भारत- मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर, रविचंद्रन अश्निन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया-
जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन(c & wk), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड।

Story first published: Thursday, December 17, 2020, 10:46 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+