RR vs MI: 8 छक्के, 18 चौके लगाकर मुंबई ने बनाये 193 रन, फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलने उतरी। जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अबुधाबी के मैदान पर बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए लीग में जीत की हैट्रिक लगाने की नींव रखी। मुंबई इंडिंयस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिये बल्लेबाजों ने अबु धाबी के बड़े मैदान पर 8 छक्के और 18 चौके लगाने का काम किया।
और पढ़ें: कार्तिक की बॉलिंग पर बेन स्टोक्स ने किया ऐसा ट्वीट, फैन्स हुए कन्फ्यूज, पूछा- तारीफ या बेइज्जती
मुंबई इंडियंस के लिये सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 79 रनों की पारी खेली तो वहीं हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर तेजी से 19 गेंदों में नाबाद 30 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: DC vs RCB: डिविलियर्स ने बताया हार का कारण, दिल्ली के खिलाफ जानें कहां हुई विराट सेना से गलती

रोहित-डिकॉक की शानदार शुरुआत
उल्लेखनीय है कि मुंबई के लिये क्विंटन डिकॉक (23) और रोहित शर्मा (35) ने पहले विकेट के लिये 49 रनों की साझेदारी की। जिसे राजस्थान के लिये आज अपना डेब्यू मैच खेल रहे कार्तिक त्यागी ने जोस बटलर के हाथों डिकॉक का कैच कराकर तोड़ने का काम किया। वहीं राजस्थान के ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयस गोपाल ने कप्तान रोहित शर्मा को राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराकर आउट किया। वहीं अगली ही गेंद पर गोपाल ने फॉर्म में चल रहे इशान किशान को संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया।

सूर्यकुमार ने जड़ा अर्धशतक, जड़े 11 चौके
वहीं मुंबई के लिये आज सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक लगाया। वहीं इस समय उनका साथ देने आये क्रुणाल पांड्या आज कुछ ज्यादा नहीं कर सके और 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने श्रेयस गोपाल के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा।

हार्दिक बचे लेकिन सूर्यकुमार के सिर पर लगी गेंद
गौरतलब है कि इस मैच के 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने एक ऐसी गेंद फैंकी जो कि हार्दिक पांड्या के सीधे सिर पर लगने वाली थी। हालांकि वह 0.03 सेंकेड से बच गये और गेंद उनके ग्ल्वस को छूते हुए 4 रनों के लिये चली गई। अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया और हार्दिक पांड्या को फ्री हिट खेलने को मिली। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को इस सीजन 5 बार फ्री हिट खेलने का मौका मिला लेकिन वह एक बार भी इसका फायदा नहीं उठा सके।
वहीं इसी ओवर में जोफ्रा आर्चर की दूसरी गेंद ने सूर्यकुमार के हेलमेट पर लगी। अच्छी चीज यह रही कि वह ज्यादा चोटिल नहीं हुए, हालांकि फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर वापस नहीं उतरे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
