For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

'मैं अभी भी इंतजार कर रहा हूं..,' एलेक्स कैरी ने बाल कटवाने के बाद नहीं चुकाया नाई का उधार

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तीसरे मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। खबर ये है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने अपने बाल तो कटवा (haircut) लिए, लेकिन बार्बर को अभी तक पैसों का भुगतान नहीं किया है, और बार्बर अभी भी इंतजार में है।

दरअसल, जॉनी बेयरस्टो स्टंपिंग के लिए पहले से विवाद में रहने वाले एलेक्स कैरी इस बार बाल कटवाने को लेकर सुर्खियों में हैं। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैरी लीड्स में डॉक बार्नेट की नाई की दुकान पर बाल कटवाने गए थे। यहां उनके साथ डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा भी मौजूद थे। इस दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने तो भुगतान कर दिया लेकिन कैरी बिना भुगतान किए चले गए।

डॉक बार्नेट की नाई की दुकान के नाई एडम महमूद ने कहा कि एलेक्स कैरी के पास नकदी नहीं थी। दुकान पर कोई कार्ड स्वीकार नहीं किया जाता है। यही वजह है कि कैरी ने नाई से कहा कि वह पैसे ट्रांसफर कर देंगे। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने अभी तक 30 पाउंड ट्रांसफर नहीं किए हैं।

महमूद ने द सन से बातचीत में कहा, 'वे सभी (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी) शॉप बंद होने से पहले आए। हमने उनके बाल काटे और काफी मस्ती मजाक भी हुआ। हम कार्ड एक्सेप्ट नहीं करते और एलेक्स ने कहा कि उनके पास कैश नहीं है। यहां एक टेस्को कैश मशीन भी है, जहां वह जा सकते थे, लेकिन इसके बजाय उन्होंने कहा कि वह पैसे ट्रांसफर कर देंगे। शायद वह भूल गए हैं। मैं उन्हें बेनिफिट ऑफ डाउट देता हूं, लेकिन अगर सोमवार तक इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो मुझे खुशी नहीं होगी।'

ये भी पढ़ें- Ashes 2023: तीसरे टेस्ट में बड़ा बवाल होने से बचा, Video में देखें स्मिथ और बेयरस्टो के बीच की तीखी झड़प

एलेक्स कैरी इस समय हेडिंग्ले में एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट खेल रहे हैं। उन्हें आज ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका मिलने की संभावना है।

Story first published: Saturday, July 8, 2023, 16:57 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+