बॉक्सिंग डे पर ऑस्ट्रेलिया लहूलुहान
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने ऐशेज़ में अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है.
मेलबोर्न में चल रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने न सिर्फ़ ऑस्ट्रेलिया की टीम को 98 रन पर आउट कर दिया बल्कि बिना किसी नुक़सान के 157 रन बना लिए हैं.
मेलबोर्न टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ऐशेज़ पर अपना क़ब्ज़ा बनाए रख सकता है.
चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाज़ी करने का न्यौता दिया. लेकिन ये न्यौता ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक साबित हुआ.
एक के बाद एक विकेट गिरते गए और ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ़ 98 रनों पर सिमट गई. सर्वाधिक 20 रन माइकल क्लार्क ने बनाए.
इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और क्रिस ट्रेमलेट ने चार-चार विकेट लिए. टिम ब्रेसनैन को दो विकेट मिले. विकेटकीपर मैट प्रायर ने छह कैच लपके.
पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गँवाए 157 रन बना लिए थे. इस तरह इंग्लैंड ने 59 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है.
कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 64 और एलेस्टरर कुक 80 रन पर नाबाद हैं.
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ये ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतम स्कोर है. मेलबोर्न में पहली पारी में ये उसका न्यूनतम स्कोर है.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ था, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड जीता था, तो तीसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सिरीज़ बराबर कर ली थी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
