For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऑस्ट्रेलिया का एशेज़ मुश्किल में

By Staff

इंग्लैंड का दौरा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एशेज़ को अपने पास बचाए रखना कठिन हो सकता है.

ओवल में पाँचवें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 546 रन का एक अत्यंत कठिन रख दिया है और अभी खेल के दो दिन बचे हैं.

इतने बड़े स्कोर तक पहुँच पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को दो-दो कीर्तिमान बनाने होंगे.

सबसे पहले तो आजतक कोई भी टीम इतने बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई है. चौथी पारी में सबसे बड़े लक्ष्य का रिकॉर्ड 418 रन का है जब 2003 में वेस्टइंडीज़ ने इस लक्ष्य तक पहुँचकर ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

इसके अतिरिक्त ओवल के मैदान पर चौथी पारी के सबसे बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने का रिकॉर्ड 263 रन का है. ये रिकॉर्ड भी 107 साल पुराना है जब 1902 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

वर्तमान एशेज़ श्रृंखला में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 1-1 से बराबरी पर चल रहे हैं. इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच 115 रन से जीता था. बाद में लीड्स में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एक पारी और 80 रन से हराकर सिरीज़ बराबरी पर ला दिया.

पिछली एशेज़ श्रृंखला 2006-07 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी जिसमें इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया से 5-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और पहली पारी में 332 रन बनाए.

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में केवल 160 रन बना सकी जिससे इंग्लैंड को 172 रन की बढ़त मिल गई.

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन नौ विकेट पर 373 रन बनाकर पारी घोषित कर दी.

इसतरह ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 546 रन का लक्ष्य है. मैच के तीसरे दिन का खेल पूरा होने तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने बिना किसी नुक़सान के 80 रन बनाए थे.

इंग्लैंड की दूसरी पारी में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जोनाथन ट्रॉट ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 119 रन बनाए. ट्रॉट अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगानेवाले इंग्लैंड के 18वें क्रिकेटर हैं.

इंग्लैंड की तरफ़ से गेंदबाज़ी में तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड और ऑफ़ स्पिनर ग्रेम स्वान ने पहली पारी में शानदार गेंदबाज़ी की.

ब्रॉड ने 37 रन देकर पाँच और स्वान ने 38 रन देकर चार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को पवेलियन पहुँचाया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+