West Indies के खिलाफ टेस्ट से पहले Virat Kohli ने अपने नाम की खास उपलब्धि, इस मामले में टॉप पर बनाई जगह
Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खेल के साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज समेत कई देशों में विराट कोहली को लेकर गजब की लोकप्रियता देखने को मिलती है। इस बीच अब किंग कोहली का विकिपीडिया पेज वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला पेज बन गया है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि कोहली के चाहने वाले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।
विराट कोहली चाहे क्रिकेट के मैदान पर हों या कहीं छुट्टियां एंजॉय कर रहे हों, बस एक मौका मिलते ही उनके फैंस की महान बल्लेबाज के साथ सेल्फी या ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ जमा हो जाती है। फिलहाल, टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है, और अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए डोमिनिका पहुंच गई है। यहां भी कोहली के चाहने वालों का एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला।
विराटो कोहली जब डोमिनिका पहुंचे तो पहले उनके स्वागत के कुछ दिलचस्प वीडियो सामने आए। इसके बाद वहां उनसे मिलने के लिए कुछ स्थानीय खिलाड़ियों और प्रशंसक भी पहुंच गए। यहां सभी कोहली के साथ एक-एक कर सेल्फी और ऑटोग्राफ लेते नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली अपने फैंस के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली से ऑटोग्राफ मिलने के बाद एक स्थानीय खिलाड़ी गदगद हो गया और उसने कहा कि, 'मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा बल्लेबाज, वह बहुत अच्छा है, मुझे उससे एक ऑटोग्राफ मिला।' इस वीडियो के वायरल होते ही कोहली के फैंस ने उन्हें विश्व क्रिकेट का चेहरा करार दिया और अन्य यूजर्स भी अपने-अपने अदाज में कोहली की सराहना करते दिखे।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से 16 जुलाई तक विंडसर पार्क (रोसेउ) डोमिनिका में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से 24 जुलाई तक, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इसके बाद 27 जुलाई से तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
