भज्जी के जन्मदिन पर युवराज सिंह ने शेयर किया डांस वीडियो, कहा- हैप्पी बर्थडे #SinghisKing
Happy Birthday Harbhajan Singh: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह सोमवार यानी 3 जुलाई को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें फैंस लगातार विश कर रहे हैं। टर्बनेटर व भज्जी जैसे नामों से मशहूर हरभजन ने अपने क्रिकेट करियर में भारत के लिए कई यादगार परफॉर्मेंस की है।
युवराज सिंह ने किया बर्थडे विश: पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और हरभजन सिंह लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए साथ खेल चुके हैं। इन दोनों की दोस्ती काफी पॉपुलर है। हरभजन सिंह के जन्मदिन के मौके पर युवराज सिंह ने भज्जी को खास अंदाज में विश किया। युवी ने हरभजन सिंह को टैग करते हुए कैप्शन लिखा, ' हैप्पी बर्थडे #SinghisKing और My Partner in crime।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन: युवराज सिंह के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया ने भी युवराज सिंह के इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। इसके अलावा कई पूर्व क्रिकेटर भज्जी को जन्मदिन पर विश कर रहे हैं। भज्जी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक: भारत-ऑस्ट्रेलिया 2001 टेस्ट सीरीज में हरभजन सिंह ने हैट्रिक लिया था। हरभजन सिंह सबसे लंबे फार्मेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 32 विकेट झटके थे। जो कि एक सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
साल 2021 में लिया था संन्यास: हरभजन सिंह ने 24 दिसंबर 2021 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। हरभजन ने 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 417 विकेट दर्ज हैं। वहीं हरभजन ने 236 वनडे मैच खेलकर 1237 रन और 269 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि भज्जी ने भारत के लिए 28 टी-20 मैचों में 25 विकेट ले चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
