T20 World Cup: विराट कोहली, रोहित शर्मा ने की स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में विजिट
नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप उन टीमों के सीखने के लिए बहुत शानदार मंच है जो क्रिकेट में अभी उभर ही रही हैं। सुपर 12 स्टेज में पहुंचना भी इन टीमों के लिए शानदार उपलब्धि है। ऐसी ही एक टीम है स्कॉटलैंड जिसने अपने जज्बे से सबका दिल जीता। भारत ने जब स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत दर्ज की तो विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत भारतीय टीम के क्रिकेट सितारे स्कॉटिश ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से बातचीत की।
इस दौरान स्कॉटलैंड के गैर अनुभवी खिलाड़ियो को भारतीय टीम से काफी अहम गुर सीखने को मिले होंगे। स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें आप विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को स्कॉटलैंड क्रिकेटरों से बातचीत करते हुए देख सकते हैं।
मजेदार बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप में शायद यह एक चलन बनता जा रहा है कि बड़ी टीमें छोटी टीमों को धोने के बाद उनको हौसला देने के लिए अपनी ओर से पहल कर रही हैं और उनके ड्रेसिंग रूम में जाकर बातचीत कर रही हैं। ऐसा ही काम पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नामिबिया के ड्रेसिंग रूम में जाकर किया था। तब भी दोनों देशों के खिलाड़ियों में शानदार बातचीत हुई थी।
अब स्कॉटलैंड क्रिकेट ने विराट कोहली और उनकी टीम का धन्यवाद अदा किया है कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में विजिट की और अपना समय दिया। भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया था क्योंकि स्कॉटलैंड ने केवल 85 रन ही बनाए थे जिसके जवाब में केएल राहुल और रोहित शर्मा विपक्षी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। राहुल ने केवल 18 गेंदों पर तूफान उठा दिया और अपना पचासा पूरा किया। रोहित ने तेज 30 रन बनाए।
स्कॉटलैंड क्रिकेट लिखता है- विराट कहोली एंड कंपनी के लिए हमारे दिल में बहुत इज्जत है, उन्होंने अपना समय दिया।
Huge respect to @imVkohli and co. for taking the time 🤜🤛 pic.twitter.com/kdFygnQcqj
— Cricket Scotland (@CricketScotland) November 5, 2021
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने लगातार दूसरे मुकाबले में तीन विकेट लिए हैं। रविंद्र जडेजा भी गेंद से खतरनाक थे। अब भारत का नेट रन रेट बहुत ऊंचा चला गया है और न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान जैसी टीमें नीचे चली गई हैं। लेकिन कीवी टीम रविवार को अफगानिस्तान को मात दे देती है तो भारत के चांस उसी पल खत्म हो जाएंगे। भारत कमजोर टीमों को हराकर प्रतियोगिता में टिके हुए है लेकिन इससे यह वास्ताविकता नहीं बदल जाती है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने बुरी मात खाई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
