तीन समाचार एजेंसिया आस्ट्रेलिया श्रीलंका मैच का बहिष्कार करेगी
लंदन . 06 नवंबर .रायटर. आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के आयोजनकर्ताओं द्वारा इसके फोटोग्राफ खींचने के लिए धन मांगने के विरोध में दुनिया की शीर्ष तीन समाचार एजेंसिया इस मुकाबले का बहिष्कार करेंगी
रायटर .एसोसिएटेड प्रेस .एपी.और एजेंसे फ्रांस प्रेसे .एएफपी. ने कहा है कि क्रिके ट आस्ट्रेलिया.सीए. का अधिकारों पर नियंत्रण करने और इसके लिए धन मांगने से उनके हितों को धक्का लगा है इसलिए अगर मामले का निपटारा नहीं किया जाता है तो वे इस टेस्ट मैच का बहिष्कार करेंगे
सीए ने कहा है कि इस मैच के फोटो के अधिकार भी उनके पास हैं और एजेंसियों को इसके लिए पैसे देने होंगे 1सीए ने इन फोटोग्राफ के प्रयोग के बारे में भी दिशा निर्देश दिए हैं 1 जिनमें उसने कुछ वेबसाइट पर इनके प्रयोग पर प्रतिबंध भी लगाए हैं
रायटर ने इस कार्रवाई की निंदा की है 1 इसके प्रबंध निदेशक मोनिक विला ने एक बयान में कहा... हमारे लिए अपने ग्राहकों की प्रेस की स्वतंत्रता और समाचार संबंधी तथा कवरेज के अधिकार के हितों की रक्षा करना ज्यादा महत्वपूर्ण हैं 1... एपी ने कहा कि वह इन मांगों के आगे नहीं ुकेगा और एएफपी ने कहा है कि इसके लिए वह धन नहीं देगा
सत्यकाम . पार्थिव प्रेम .1856रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications