अपने भाग्यशाली मैदान से कप्तानी का सफर शुरु करेंगे..कुंबले
नयी दिल्ली .10 नवम्बर. वार्ता. देश के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले अपनी कप्तानी का सफर अपने भाग्यशाली मैदान फिरोजशाह कोटला से शुरु करेंगे जहां उन्होंने आठ वर्ष पहले पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सभी दस विकेट लेकर नया इतिहास रचा था
लेग स्पिनर कुंबले पाकिस्तान के खिलाफ 22 नवम्बर से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट से अपनी कप्तानी का सफर शुरु करेंगे 1 जिस तरह कुंबले की तेज गुगली अधिकतर बल्लेबाजों की सम में नहीं आती है उसी तरह 37 वर्षीय कुंबले का कप्तानी की दौड में कूदना और फिर उनका भारत का 30 वां टेस्ट कप्तान बनना भी एक गुगली से कम नहीं रहा1 वैसे कुंबले के अंदर लम्बे समय से यह इच्छा रही थी कि वह भारत के कप्तान बनें 1 कई बार उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना यह दर्द जाहिर किया था कि मैच विजेता गेंदबाज होने के बावजूद उन्हें वह प्रसिद्धी नहीं मिलपायी जो टीम के बल्लेबाजों को मिल गयी 1 भारत को अकेले अपने दम अनेक यादगार जीत दिलाने वाल कुंबले अपने कैरियर में हमेशा एक . लो प्रोफाइल . खिलाडी रहे1 खिलाडियों के हितों को उठाने मेंसबसे आगे रहने के बावजूद वह कभी किसी तरह के विवाद में शामिल नहीं रहे
राज.सत्यकाम.राणा1545जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications