आईसीएल में 15 करोड रूपये होंगे दांव पर
चंडीगढ. 29 नवम्बर. वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मुखालफत करके इंडियन क्रिकेट लीग.आईसीएल. का बिगुल फूंकने वाले एस्सेल समूह ने आज कहा कि शुक्रवार से शुरू हो रहे उसके पहलेंटी..20 टूर्नामेंट में कुल 15 करोड रूपये की पुरस्कार राशि दांव पर होगी
एस्सेल समूह के स्वामित्व वाले खेल चैनल जी स्पोट्र्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु मोदी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आईसीएल टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि की घोषणा की 1 उन्होंने कहा कि विजेता टीम को 3.9 करोड और उप विजेता को 1.9 करोड रूपये मिलेंगे
तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमश: 1.5 और 1.25 करोड रूपये दिये जाएंगे 1 पांचवे स्थान पर रहने वाली टीम को एक करोड और अंतिम स्थान पर रहने वाली टीम को 75 लाख रूपये मिलेंगे
आईसीएल का पहला टूर्नामेंट शुक्रवार को क्रिस केयन्र्स की अगुवायी वाले चंडीगढ लायंस और मार्वन अटापट्टू के नेतृत्व वाले दिल्ली जेट्स के बीच मुकाबले से शुरू होगा 1 इसमें कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी जिनकी कमान केयन्र्स. अटापट्टू. ब्रायन लारा. इंजमाम उल हक. क्रेग मैकमिलन और स्टुअर्ट ला के हाथों में होगी
इस अवसर पर एस्सेल समूह के उपाध्यक्ष आशीष कौल ने कहा कि आईसीएल के रास्ते में आ रही तमाम अडचनों को दूर कर लिया गया है 1उन्होंने कहा... शुक्रवार को पहला मैच खेले जाने के साथ ही हमारा मकसद पूरा हो जाएगा 1...प्रेम .प्रेम .2118वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications