स्टार स्पोट्र्स करेगा वार्न मुरली शृंखला का प्रसारण
नई दिल्ली 06 नवंबर . वार्ता . आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो क्रिकेट टेस्टों की आगामी शृंखला का स्टार स्पोट्र्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा 1 यह जानकारी इस निजी टेलीविजन चैनल की आज यहां जारी विज्ञप्ति में दी गई 1 यह शृंखला दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों की 25 वीं सालगिरह पर कराई जा रही है 1 शृंखला के विजेता को वार्न .. मुरलीधरन ट्राफी प्रदान की जाएगी 1 इस ट्राफी का नामकरण विश्व के दो सबसे कामयाब टेस्ट गेंदबाजों शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन के पर किया गया है 1 मुरलीधरन रिटायर हो चुके वार्न के 708 टेस्ट विकेट के रिकार्ड से सिर्फ आठ विकेट पीछे हैं 1 शृंखला का पहला मैच आठ से 12 नवंबर तक बि्रसबेन में और दूसरा 16 से 20 नवंबर तक होबार्ट में खेला जाएगा 1 इन मैचों का प्रसारण भारतीय समय के अनुसार सुबह 0528 बजे से किया जाएगा 1 पार्थिव.प्रेम.प्रभु 1441 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications