हसी और क्लार्क के शतकों ने श्रीलंका को संकट में डाला
बि्रसबेन . 09 नवंबर . वार्ता . 1 माइक हसी और माइकल क्लार्क ने बेहतरीन शतक जमाते हुए आस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज यहां फौलादी स्थिति में पहुंचा दिया 1 आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 551 रन बना कर घोषति की 1 इसके जवाब में श्रीलंका ने स्टंप्स तक सिर्फ 31 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे 1 सुबह आस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 242 रन के योग से आगे खेलना शुरू किया 1 गुरूवार के नाबाद बल्लेबाजों हसी और क्लार्क ने श्रीलंका के गेंदबाजों के छक्के छुडा दिया 1 आस्ट्रेलिया ने दिन का अपना एकमात्र विकेट हसी के रूप में गंवाया जिन्हें दिलहारा फर्नान्डो की गेंद पर मर्वन अटापट्टू ने शार्ट कवर में कैच किया 1 हसी ने 133 रनों की अपनी पारी में 249 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों के अलावा दो छक्के भी लगाए 1 क्लार्क 249 गेंदों पर एक छक्का और 13 चौकों की मदद से 145 रन बना कर नाबाद रहे
पार्थिव .सत्यकाम.ति्रपाठी1438जारी . वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications