महिला विश्वकप क्वालीफायर स्थगित
कराची 06 नवंबर .रायटर. अंतरराष्ट्रीय क्र िकेट परिषद .आईसीसी. ने इस महीने लाहौर में होने वाले महिला विश्वकप क्वालीफायर मैच को सुरक्षा संबंधी कारणों से स्थगित कर दिया है
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मैल्कम स्पीड ने एक बयान में कहा हमें यह फैसला करते हुए काफी दुख है1 उन्होंने कहा.. पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में बढते तनाव को देखते हुए हमें यह फैसला लेना पडा1. उन्होंने कहा.. सभी देशों की टीमों के लिए सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता है और सभी चीजों के बारे में चर्चा करने तथा इसमें भाग लेने वाले देशों की चिंताओं को देखते हुए हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि इस समय वहां टूर्नामेंट आयोजित करना ठीक नहीं होगा1. गौरतलब है कि अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप के लिए 19 से 25 नवंबर तक क्वालीफायर मुकाबला खेले जाने थे1 इसमें हालैंड. दक्षिण अफ्रीका. स्काटलैंड. जिम्बाब्वे. पपुआ न्यू गिनी. आयरलैंड. बरमुडा और पाकिस्तान की टीमों को खेलना था
सत्यकाम जगबीर2342रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications