Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC T-20 की रैंकिंग में विराट कोहली की रैंकिंग में हुआ सुधार, केएल राहुल फिसले

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की टी-20 बैटिंग की रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंच गए है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली ने सर्वाधिक रन बनाए थे, जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन के चलते विराट कोहली की रैंकिंग में सुधार हुआ और अब वह चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली के कुल अंक 231 हो गए हैं। वहीं टी-20 सीरीज में लगातार फेल होने की वजह से केएल राहुल की रैंकिग गिरी है।

टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं

हालांकि टॉप 3 रैंकिंग में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी भी डेविड मलान सर्वाधिक 892 अंकों के साथ टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं जबकि एरॉन फिंच 830 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर और बाबर आजम 801 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। वहीं फाइनल मुकाबले में 34 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा की रैंकिंग में सुधार हुआ है और वह तीन अंक ऊपर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके कुल अंक 613 हैं। वहीं केएल राहुल चौथे पायदान से खिसकर पांचवे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके कुल अंक 762 हैं।

सूर्यकुमार यादव 66वें स्थान पर

टी-20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव 66वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 11 रैंक ऊपर 69वें पायदान पर पहुंच गए हैं। पंत ने चार पारियों में 102 रन बनाए हैं। उनका औसत 25.50 है। इंग्लैंड के जॉस बटलर ने टी-20 सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की और पांच पारियों में172 रन बनाए उनका एवरेज 43 का है। वह एक पायदान ऊपर 18वीं रैंक पर पहुंच गए हैं।

भुवनेश्वर कुमार की रैंकिंग में भी सुधार

गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया, वह 45वें पायदान से 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्शी नंबर 1 गेंदबाज हैं। वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान दूसरे पायदान पर हैँ। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 6 विकेट हासिल किए।

Story first published: Wednesday, March 24, 2021, 16:53 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+