For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आर अश्विन आईसीसी टेस्ट क्रिकेट में पहले स्थान पर

बैंगलुरू। टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में भले ही भारत को झटका लगा हो लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी टेस्ट रैकिंग में अपना दबदबा बरकरार रखा है। रविचंद्रन अश्विन आईसीसी ऑलराउंडर्स की सूची पहले नंबर पर बरकरार है। यही नहीं अश्विन टॉप 10 की सूचि में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है। अश्विन के बाद दक्षिण अफ्रिका के वर्नोन फिलेंडर दूसरे नंबर पर बरकरार हैं।

टॉप 10 की सूचि में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को भी जगह मिली है। शाकिब अल हसन तीसरे स्थान पर हैं। वहीं सबसे ज्यादा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के यूनुस खान, मिस्बाह उल हक तथा अजहर अली ने जगह बनायी है। ताजा जारी रैंकिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 213 और 46 रन बनाकर टीम को 356 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले यूनुस खान छठें स्थान पर पहुंच गये हैं। यूनुस 2009 में इस सूची में शीर्ष पर थे।

वहीं मिस्बाह उल हक ने 69 और 101 रन की पारी खेलकर तीन स्थानों की छलांग लगाकर रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं। पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह ने सीरीज में 271 रन बनाए थे। अबू धाबी टेस्ट मैच में दो शतक लगाने वाले अजहर अली नौ स्थानों की छलांग लगाकर 18वें क्रम पर पहुंच गए। वहीं बल्लेबाजों की सूची में कुमार संगकारा पहले और एबी डी'विलियर्स दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन गेंदबाजी में पहले और ऑस्ट्रेलिया के रेयान हैरिस दूसरे स्थान पर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+