Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, सेंटनर को बाहर कर इस स्पिनर को दी जगह

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड ने 18-22 जून तक साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में भारत के खिलाफ पहले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की पुष्टि कर दी है। एजाज पटेल को विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में चुना गया है। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ऑलराउंडर और विल यंग विशेषज्ञ बल्लेबाजी कवर हैं, जबकि टॉम ब्लंडेल बैक-अप विकेटकीपर हैं।

डग ब्रेसवेल, जैकब डफी, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र और मिशेल सेंटनर ऐसे पांच खिलाड़ी हैं जो बाहर हैं। ये सभी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए शामिल 20 खिलाड़ियों में थे।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने टीम के चयन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "वर्तमान में टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए हमारे पास जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है जिसके चलते मिशेल और डेरिल को लेकर थोड़ा कठिन फैसला लेना पड़ा।

"एजबस्टन में एक प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद हम एजाज के साथ हमारे विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में गए हैं और हमें विश्वास है कि वह एजेस बाउल में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि कॉलिन कई वर्षों से कीवी टेस्ट सेट-अप का अभिन्न सदस्य रहे हैं और लंबी चोट के बाद लॉर्ड्स में उनकी वापसी को देखना सुखद था। वह शीर्ष स्तर पर एक सिद्ध खिलाड़ी है।

उन्होंने आगे बताया, "केन और बीजे वाटलिंग निश्चित रूप से अपने आराम और रिहैब के सप्ताह से फायदा महसूस कर रहे हैंऔर हम उम्मीद करते हैं कि वे फिट और फाइनल के लिए उपलब्ध होंगे।"

स्टीड ने बताया कि विश्व कप फाइनल सरीखा मैच खेलना वास्तव में एक विशेष अवसर है। लेकिन भारत एक विश्व स्तरीय टीम है, जिसके पास अपनी पूरी लाइन-अप के दौरान मैच विजेता हैं, इसलिए न्यूजीलैंड इस भ्रम में नहीं हैं कि उन्हें हराना कितना कठिन होगा।

ब्लैककैप्स टेस्ट टीम इस प्रकार है-

केन विलियमसन (कप्तान)
टॉम ब्लंडेल
ट्रेंट बोल्ट
डेवोन कॉनवे
कॉलिन डी ग्रैंडहोमे
मैट हेनरी
काइल जैमीसन
टॉम लैथम
हेनरी निकोल्स
एजाज पटेल
टिम साउथी
रॉस टेलर
नील वैगनर
बीजे वाटलिंग
विल यंग

Story first published: Tuesday, June 15, 2021, 10:33 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+