शोएब के जौहर से जीता पाकिस्तान
जयपुर 18 नवंबर .वार्ता. कप्तान शोएब मलिक के आलराउंड प्रदर्शन . 89 रन और 61 रन पर तीन विकेट. की बदौलत पाकिस्तान आज यहां पाचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में भारत को 31 रन से पराजित कर सीरीज में हार का अंतर 2..3 करने में सफ्ल रहा1 सीरीज के नतीजे के लिहाज से महत्वहीन इस मुकाबले में मेहमान टीम की प्रतिष्ठा दांव पर थी और कप्तान मलिक की अगुवाई में पाकिस्तान ने मेजबानों को खेल के हर विभाग में पछाडते हुए शानदार जीत दर्ज कर टेस्ट सीरीज के लिए भारत की चुनौती को हाथों हाथ स्वीकार कर लिया1 टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 आेवरों में मोहम्मद यूसुफ् .74. और मलिक .89. की शानदार पारियों की बदौलत छह विकेट पर 306 रन का विशाल स्कोर बनाया था1 जवाब में भारतीय पारी एक गेंद रहते 275 के योग पर सिमट गयी1 बायें हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने भारतीय शीर्ष क्रम की कमर तोडते हुए गौतम गंभीर. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग को पैवेलियन की राह दिखाकर मेजबान टीम के जीत के इरादों को कोर दिया1 रही..सही कसर मलिक ने पूरी कर दी और उन्होंने 10 आेवरों के स्पैल में 61 रन खर्च कर तीन विकेट टके और भारत की मैच के वापसी के रास्ते बंद कर दिये1 उप्रेती सत्यकाम जगबीर2256जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications