भारत ने 1982 के एशियाई खेलों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया है.
भारत ने एशियाई खेलों में वर्ष 1982 में हुए एशियाई खेलों के प्रदर्शन को पीछे छोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है.
भारतीय दल के प्रदर्शन में महिला और पुरूष कबड्डी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना योगदान दिया.
भारत को एशियाई खेलों में 13वां पदक दिलाया महिलाओं की 400X400 रिले दौड़ में.
कबड्डी टीमों को अपने फ़ाइनल मुक़ाबले जीतने में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी लेकिन महिलाओं को पांच हज़ार मीटर रेस में प्रीजा श्रीधरन और कविता राउत जी जान लगाकर दौंड़ी और रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया.
भारत को रोलरस्पोर्ट्स में कोई उम्मीद नहीं थी लेकिन पहले अनुप कुमार यामा ने फ़्री स्केटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और फिर अवानी पंचाल के साथ मिलकर स्केटिंग के युगल मुक़ाबलों में एक और कांस्य पदक भारत के नाम किया.
ग्वांगज़ू खेलों में अबतक भारत 58 पदक जीत चुका है. वर्ष 1982 में दिल्ली में एशियाई खेलों भारत ने कुल 57 पदक जीते थे.
अभी बॉक्सिंग और कुश्ती के अहम मुक़ाबले होने वाले हैं जिनमें भारत के पदकों की संख्या और बढ़ेगी.