सोमदेव देववर्मन का राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है और वो एकल मुकाबलों के फाइनल में भी पहुंचे हैं.देववर्मन का फाइनल मुकाबला कल है . उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के तत्सुमा इटो को 6-2,0-6,6-3 से हराया है.उधर सानिया मिर्ज़ा और विष्णुवर्धन की जोड़ी मिक्सड डबल्स के फाइनल में हार गी है.सानिया और विष्णुवर्धन की जोड़ी को चीनी ताइपे के चेन योंग जेन और यांग सुंग हुआ ने 6-4,1-6, और टाईब्रेक में हरा दिया.
भारत को इस वर्ग में रजत से ही संतोष करना पडा है.इसके अलावा भारत की पुरुष तीरंदाज़ी टीम को कांस्य पदक मिला है.