For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे सोमदेव और सानिया

By Super
मुकेश शर्मा

बीबीसी संवाददाता, ग्वांगजो से

एशियाई खेलों में सोमवार को पाँच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज़ एमसी मैरीकॉम अपना अभियान शुरू कर रही हैं. एशियाई खेलों में पहली बार मुक्केबाज़ी को शामिल किया गया है और महिलाओं के 48 से 51 किलोग्राम वर्ग में मैरीकॉम से भारत को काफ़ी उम्मीदें हैं.

मुक्केबाज़ी में ही प्रीति बेनीवाल महिलाओं के 57 से 60 किलोग्राम वर्ग में क्वॉर्टर फ़ाइनल में खेलेंगी. कविता गोयत को 69 से 75 किलोग्राम वर्ग में क्वॉर्टर फ़ाइनल में उतरना है. पुरुषों में 46 से 49 किलोग्राम वर्ग में अमनदीप सिंह और 64 किलोग्राम वर्ग में संतोष विरोठू क्वॉर्टर फ़ाइनल में हैं.

एथलेक्टिस में उम्मीद

इसके अलावा भारत को एक बार फिर एथलेटिक्स में कुछ पदकों की उम्मीद होगी जबकि महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में मंजीत कौर और मनदीप कौर दोनों ही फ़ाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं. इसके अलावा सुष्मिता सिंहरॉय और प्रमिला गणपति गुंडप्पा महिलाओं की हेप्टाथलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.

तीरंदाज़ी में राहुल बनर्जी और जयंत तालुकदार की अगुआई में भारतीय टीम बांग्लादेश के विरुद्ध प्री क्वॉर्टर फ़ाइनल खेलेगी. जीतने की स्थिति में उसे क्वॉर्टर फ़ाइनल से लेकर फ़ाइनल तक सभी मुक़ाबलों में सोमवार को ही हिस्सा लेना होगा. स्क्वॉश में भारत की पुरुष टीम जापान और महिला टीम चीन के विरुद्ध उतरेगी. कुश्ती में ग्रीको रोमन में संजय, मनोज कुमार और अनिल कुमार भारत को पदक दिलाने की कोशिश करेंगे.

सोमदेव और सानिया

टेनिस में सोमदेव देववर्मन् पुरुष एकल का सेमीफ़ाइनल और सनम कुमार सिंह के साथ पुरुष युगल का फ़ाइनल खेलेंगे. वहीं सानिया मिर्ज़ा और विष्णु वर्द्धन की जोड़ी मिश्रित युगल के फ़ाइनल में होगी. महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में हरदीप कौर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

एचएम ज्योति महिलाओं की 100 मीटर रेस के सेमीफ़ाइनल में हैं जबकि कृष्णकुमार राणे और मोहम्मद अब्दुल नजीब क़ुरैशी पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के फ़ाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे.महिला हॉकी टीम का मुक़ाबला चीन के साथ होना है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:50 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+