एशियाड में गगन से होंगी उम्मीदें

By Staff
मुकेश शर्मा

बीबीसी संवाददाता, ग्वांगजो से

राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीतने वाले गगन नारंग से उम्मीदे हैं. एशियाई खेलों के छठे दिन गुरुवार को भारत एक बार फिर निशानेबाज़ों से ही पदक की उम्मीद लगाएगा जहाँ राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गगन नारंग मैदान में होंगे. पुरुषों की 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोज़ीशन स्पर्द्धा में नारंग के अलावा भारतीय टीम में संजीव राजपूत और इमराम हसन ख़ान हैं.

इसके अलावा 25 मीटर सेंटर फ़ायर पिस्टल में ओंकार सिंह, विजय कुमार और हरप्रीत सिंह भारत का नेतृत्त्व करेंगे. पुरुषों के ट्रैप मुक़ाबलों में क्वालिफ़िकेशन मुक़ाबले होंगे जहाँ मानवजीत सिंह संधू, मनशेर सिंह और ज़ोरावर सिंह संधू उतरेंगे. तैराकी में बद्रीनाथ पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक में और संदीप सेजवाल 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में फ़ाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे.

साइना क्वॉर्टर फ़ाइनल में

बैडमिंटन में अरविंद भट का मुक़ाबला थाईलैंड के बूनसक पोनसना से है तो वहीं मिश्रित युगल में ज्वाला गुट्टा और वी दिजू की जोड़ी भी अगले दौर में जाने की कोशिश करेगी. साइना नेहवाल से सभी को स्वर्ण पदक की उम्मीद है

भारत की स्टार साइना नेहवाल का क्वॉर्टर फ़ाइनल में हॉन्गकॉन्ग की पुइ यिन यिप से मुक़ाबला होगा. टेनिस में सानिया मिर्ज़ा महिला एकल का पहले दौर का मैच हॉन्गकॉन्ग की विंग यू चान से खेलेंगी. उधर पूजाश्री वेंकटेशा का भी पहले दौर का मैच है. मिश्रित युगल में सनम कुमार सिंह और रश्मि चक्रवर्ती अगले दौर में जगह बनाने के लिए खेलेंगे.

टेबल टेनिस

टेबल टेनिस में शामिनी कुमारेसन का मुक़ाबला जापान की सयाका हिरानो से है. अचंता शरद कमल और शुभजीत साहा का क्वॉर्टर फ़ाइनल मैच है. अचंता शरद कमल दक्षिण कोरिया के सैंग इयुन ओह के विरुद्ध क्वॉर्टर फ़ाइनल खेलेंगे. ताइक्वांडो में भारत की लतिका भंडारी क्वॉर्टर फ़ाइनल में हैं और पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में पी आनंद भी क्वॉर्टर फ़ाइनल का ही मुक़ाबला करेंगे.

अंतिम आठ में पहुंचने वाले अन्य भारतीय शांतिबाला देवी और संदीप कुंडू हैं. स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा महिलाओं का पहले दौर का मैच खेलने उतरेंगी.

मुक्केबाज़ी के मुक़ाबले

मुक्केबाज़ी में सुरंजय सिंह क्वॉर्टर फ़ाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे जबकि परमजीत समोटा का पुरुषों के 91 किलोग्राम वर्ग में क्वॉर्टर फ़ाइनल में दक्षिण कोरिया के सुंगक्यू पार्क से मुक़ाबला है. भारत के अमनदीप सिंह और छोटे लाल यादव भी मुक्केबाज़ी रिंग में गुरुवार को उतरेंगे.

वॉलीबॉल में भारतीय महिला टीम का मैच उत्तर कोरिया से है. बिलियर्ड्स के ज़रिए इन खेलों में भारत को अब तक का एकमात्र स्वर्ण दिलाने वाले पंकज आडवाणी अब स्नूकर के मुक़ाबले शुरू कर रहे हैं. बास्केटबॉल में भारतीय महिला टीम चीन के विरुद्ध खेलने वाली है.

Story first published: Thursday, November 18, 2010, 5:00 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+