एशियाड 2010: कई अहम मुक़ाबले

By Staff
मुकेश शर्मा

बीबीसी संवाददाता, ग्वांगजो से

एशियाड में मंगलवार को भारत के लिए कई अहम मुक़ाबले हैं. कुछ में स्वर्ण दाँव पर है तो कुछ में प्रतिष्ठा. टेनिस की एकल स्पर्द्धा में सोमदेव देववर्मन का मुक़ाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त उज़बेकिस्तान के डेनिस इस्टोमिन से है. सोमदेव ने सोमवार को सनम कृष्ण सिंह के साथ पुरुष युगल का स्वर्ण जीता है और उसके बाद एकल में भी उनसे काफ़ी उम्मीदें बँधी हैं.

राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में कृष्णा पूनिया, हरवंत कौर और सीमा एंतिल ने तीनों ही पदक जीत लिए थे. अब कृष्णा और हरवंत डिस्कस थ्रो के फ़ाइनल में हैं. इन सभी मुक़ाबलों के बीच प्रतिष्ठा का एक और मुक़ाबला हॉकी में है जहाँ भारत और मलेशिया के बीच सेमीफ़ाइनल में टक्कर होनी है.

दूसरे सेमीफ़ाइनल में पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया के बीच मुक़ाबला है. अगर भारत और पाकिस्तान ने अपने मुक़ाबले जीत लिए तो दोनों देशों के हॉकी प्रेमियों को इन्हीं दोनों के बीच फ़ाइनल देखने को मिल सकता है.जो भी एशियाड का स्वर्ण जीतेगा उसे ओलंपिक में सीधे प्रवेश मिल जाएगा. भारत बीजिंग ओलंपिक में क्वॉलिफ़ाई भी नहीं कर सका था.

तीरंदाज़ी में दीपिका कुमारी और रिमिल एकल मुक़ाबलों में भारत का झंडा थामेंगी. दीपिका का पहले इराक़ की रांद अलमशदनी से और रिमिल का ईरान की ज़ाहरा से मैच है. एकल के स्वर्ण पदक का फ़ैसला मंगलवार को ही होगा. आज भारत की टीम को मलेशिया से सेमीफ़ाइनल मैच खेलना है

कबड्डी में पुरुषों का पहला मैच ईरान के विरुद्ध है. निशानेबाज़ी में पुरुषों और महिलाओं की स्कीट स्पर्द्धाएँ हैं जहाँ मंगलवार को सिर्फ़ क्वालिफ़िकेशन दौर होगा. स्क्वॉश में पुरुष टीम का मैच पहले दक्षिण कोरिया से और फिर मलेशिया से होगा. वहीं महिलाओं का मैच हॉन्ग कॉन्ग से है. कुश्ती में ग्रीको रोमन में धर्मेंद्र दलाल का मुक़ाबला जापान के हिरोकाज़ू शिंजो से है. जबकि फ़्रीस्टाइल कुश्ती में 55 किलोग्राम वर्ग में विनोद कुमार उतरेंगे.

पुरुषों की ऊँची कूद में हरि शंकर रॉय फ़ाइनल में हैं जबकि महिलाओं की लंबी कूद में प्रजूषा मलिअक्कल और मयूखा जॉनी मुक़ाबले में होंगे. महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ का फ़ाइनल भी होना है जहाँ झूमा ख़ातून और पीवी ओरकाटेरी को दौड़ना है. पुरुषों की 1500 मीटर रेस में हमज़ा चाथोली और संदीप करण सिंह फ़ाइनल में हैं. महिलाओं और पुरुषों की चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़ में भारतीय टीम शुरुआती दौर में हैं.

Story first published: Tuesday, November 23, 2010, 8:00 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+