चौथे दिन की संभावनाएं
मुकेश शर्मा
बीबीसी संवाददाता, ग्वांगजो से
भारतीय निशानेबाज़ों ने अब तक तो निराश ही किया है.
प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत के लिए स्वर्ण पदक की राह मुश्किल है और कोई चमत्कारिक प्रदर्शन ही भारत को स्वर्ण दिला पाएगा.
बॉलिंग में भारत की प्रतिमा हेगड़े और संकर स्वप्ना मुक़ाबले में हैं.
निशानेबाज़ी में वैसे तो अब तक भारतीय निशानेबाज़ों ने निराश ही किया है और सिर्फ़ भारतीय महिला टीम ही मंगलवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में पदक पर निशाना लगाएगी.
भारत का प्रतिनिधित्व राही सरनोबत, अन्नु राज सिंह और अनीसा सय्यद के हाथों में होगा.
पुरुषों की 50 मीटर बटरफ़्लाई तैराकी में भारत के अंशुल कोठारी और वीरधवल खाड़े उतरेंगे.
तो वहीं पुरुषों की 400 मीटर फ़्रीस्टाइल में मंदर दिवासे फ़ाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे.
पुरुषों के 100 मीटर बैक स्ट्रोक में रेहान जहाँगीर पोंचा और बद्रीनाथ मलकोट होंगे, जबकि भारतीय टीम पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर फ़्रीस्टाइल में भी फ़ाइनल के लिए मुक़ाबला करेगी.
बैडमिंटन के टीम मुक़ाबले समाप्त होने के बाद अब एकल और युगल मैच शुरू होंगे. अपर्णा बालन और प्रजाक्ता सावंत की जोड़ी युगल मुक़ाबले में है.
अदिति मुटाटकर एकल में और ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी युगल में है.
टेबल टेनिस में भारत के अचंता शरद कमल और शामिनी कुमारेसन मिक्स्ड डबल्स के मुक़ाबलों में मैदान में होंगे.
तो वहीं अचंता शुभजीत साहा के साथ पुरुष युगल के भी मैच में हैं.
भारोत्तोलन में पुरुषों के 77 किलोग्राम वर्ग में सुधीर चित्रदुर्ग भाग्य आज़माएँगे.
बिलियर्ड्स में पुरुषों में धर्मेंद्र सिंह थ्री कुशन सिंगल्स के क्वार्टर फ़ाइनल में जापान के जोजी काइ से मुक़ाबला करेंगे.
वहीं पुरुषों के नाइन बॉल पूल सिंगल्स में आलोक कुमार का मुक़ाबला जापान के हिसाताका कामीहासी से है.
महिला हॉकी टीम पूल का मैच जापान के विरुद्ध खेलेगी.
मुक्केबाज़ी के मुक़ाबले भी मंगलवार से शुरू हो रहे हैं मगर भारत की चुनौती एकमात्र सुरंजय सिंह के रूप में है पुरुषों के 52 किलोग्राम वर्ग में. उनके सामने रिंग में होंगे थाइलैंड के चाटचाइ बुत्दी.
शतरंज में सूर्य शेखर गांगुली का मुक़ाबला फ़िलीपीन्स के वेल्सी सो से है तो कृष्णन शशिकिरण विएतनाम के क्वांग लिएम ले से मुक़ाबला करेंगे.
फ़ुटबॉल में भारतीय टीम का मुक़ाबला जापान से होगा.
हैंडबॉल में टीम को सऊदी अरब और वॉलीबॉल में विएतनाम के विरुद्ध खेलना है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
