एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: फाइनल में पहुंची दुती, श्राबानी

भुवनेश्वर। 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में एक नहीं बल्कि भारत की दो बेटियों ने जगह बना है। भारत की स्टार धाविका दुती चंद के अलावा श्राबानी नंदा ने भी रविवार को इसी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई है।

दुती चंद विश्व चैम्पियनशिप में तीसरी बार पदक के लिए प्रयासरत हैं जबकि श्राबानी दूसरी बार पदक जीतने का प्रयास करेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले भारत की महिला टीम ने 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीता था। भारत की इस टीम में दुती और श्राबानी हिस्सा थीं।

22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के तीसरे सेमीफाइनल में दुति चंद ने तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं श्राबानी ने पहले हीट में पहला स्थान हासिल किया। महिलाओं के अलावा पुरुष फर्राटा धावक अमिया कुमार मलिक पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। हालांकि 100 मीटर रेस में वह क्वालीफाई नहीं कर सके थे।

Story first published: Sunday, July 9, 2017, 17:21 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+