For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Boxing Championship: पांचवें गोल्ड मेडल जीतने से एक कदम दूर भारत की मैरी कॉम

पांच बार की विश्व चैंपियन भारत की एमसी मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नई दिल्ली। पांच बार की विश्व चैंपियन भारत की एमसी मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। में पांचवें स्वर्ण पदक की ओर कदम बढाते हुए मैरी कॉम ने मंगलवार को वियतनाम के चि मिन्ह सिटी में जापान की सुबासा कोमुरा को 5- 0 से हराया। बता दें कि मैरी कॉम छह में से पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

वर्तमान राज्यसभा सांसद बॉक्सर एमसी मैरी कॉम 48 किलो लाइट फ्लाइवेट वर्ग के सेमीफाइनल में कोमुरा को मात दी है। पूरे टूर्नामेंट में मैरी कॉम जापानी बॉक्सर कोमुरा पर भारी दिखीं। मैरी कॉम ने टूर्नामेंट में अपना छठा पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले उन्होंने क्वॉर्टरफाइनल में चीनी ताइपे की मेंग चिए पिन को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। इस 34 वर्षीय ने इस प्रतियोगिता के पिछले चरणों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है।

मैरी कॉम ने 2003, 2005, 2010 और 2012 में गोल्ड मेडल जीते हैं। 2008 में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। बता दें कि 35 साल की मैरी कॉम 5 साल 51 किलो में भाग लेने के बाद 48 किलोवर्ग में लौटी हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+