For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Championship: भारत में पाकिस्तानी पहलवानों के आने का US ने किया स्वागत

नई दिल्ली: अमेरिकी प्रिंसिपल डिप्टी सहायक सचिव एलिस वेल्स ने इस बात की सराहना की है कि भारत में चल रही एशिया रेसलिंग चैम्पियनशिप में पाकिस्तान के रेसलर भाग ले रहे हैं।

अमेरिका की ओर से इस बात के लिए आधिकारिक तौर पर ट्वीट करते हुए तारीफ की गई है। जिसमें लिखा है-

इस बात का स्वागत किया जाता है कि इस सप्ताह एशिया रेसलिंग चैम्पियनशिप, जो भारत में जारी है, में पाकिस्तान से पहलवान आकर प्रतियोगिता कर रहे हैं। खेल दूरियों को पाटने का प्रभावशाली माध्यम हो सकता है और लोगों को जोड़ने का भी। सभी खिलाड़ियों को बेस्ट ऑफ लक।

पाकिस्तान का तीन सदस्यीय दल एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020 में भाग ले रहा है। भाग लेने वाले पहलवान हैं तैयब रजा (97 किग्रा), जमान अनवर (125 किग्रा) और मुहम्मद बिलाल (61 किग्रा)। वे वैश्विक गवर्निंग बॉडी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के वित्तीय समर्थन के साथ यहां पहुंचे। उनके कोच राशिद खान ने कथित तौर पर अपने खर्च का प्रबंधन किया है।

सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, विभिन्न देशों के 17 अन्य खिलाड़ियों ने भी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लिया है, उन्हें भी यूडब्ल्यूडब्ल्यू का वित्तीय समर्थन मिला है।

बता दें कि फाइनल में बजरंग पुनिया के हार के बाद रवि दहिया ने ताजिकिस्तान के हिकमतुलो वोहिदोव को 10-0 से मात देकर भारतीय फैंस को खुश करने के पर्याप्त कारण दे दिए हैं। एशिया चैम्पियनशिप में रेसलर दहिया ने अपने प्रतिद्वंदी को 57 किलोग्राम भार वर्ग में मात देकर गोल्ड मेडल जीत लिया।

दहिया ने पहले ही दौर में अपने सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी का सामना किया जब 2017 के विश्व चैंपियन जापान के युकी ताकाहाशी से उनका मुकाबला हुआ। सच तो यह है कि दहिया दिन में हुए अपने सभी चार मुकाबलों में बिना थके हुए शानदार उर्जा से भरे नजर आए।

Story first published: Sunday, February 23, 2020, 11:46 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+