For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: पेशे से वकील अभिषेक ने भारत को दिलाया शूटिंग में एक और मेडल, जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली। एशियाई खेलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में पदार्पण करने जा रहे वकील अभिषेक वर्मा ने सभी को हैरान कर दिया।अभिषेक वर्म ने 10.7 पॉइंट का निशाना लगाया और वह और क्वालिफाईंग राउंड में दूसरे पर रहे। उन्होंने भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता। मंगलवार को खेले इस इवेंट में सौरभ ने 240.7 अंक हासिल करते हुए एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया। अभिषेक वर्मा ने 219.3 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा।

एयर पिस्टल निशानेबाज 29 बरस के वर्मा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि , 'मैं बहुत रोमांचित हूं और मुझे अच्छे प्रदर्शन का यकीन है।' 'मैं कुछ समय से तैयारियां कर रहा था और मैंने बहुत मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि पहली प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा।'

सेवारत न्यायाधीश के बेटे अभिषेक ने कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी से विधि में स्नातक किया है। उन्होंने पांचवें राष्ट्रीय चयन ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन के जरिये टीम में जगह बनाई।
उनके इस मेडल के साथ ही भारत ने के झोली में एक और पदक आ गिरा है।सौरभ चौधरी ने गोल्ड और अभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत के कुल पदकों की संख्या सात कर दी है। जिसमें तीन गोल्ड, दो कांस्य और दो सिल्वर शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, August 21, 2018, 12:25 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+