For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: ओपनिंग सेरेमनी के दिन पैदा हुई बेटी का नाम 'एशियन गेम्स' रख दिया

नई दिल्ली। इंडोनेशिया 18 वें एशियन खेलों की मजबानी कर रहा है। इंडोनेशिया के लोगों के लिए खास मौका है। अपने देश में इतने बड़े खेलों की मेजबानी होते देख लोगों में काफी उत्साह है। खेलों के प्रति दीवानगी की कोई सीमा नहीं होती। इसका सबसे सटीक उदाहरण एक इंडोनेशिया मेंदेखने को मिला। लोगों का उत्साह इतना ज्यादा है कि उन्होंने एक नवजात बच्चे का नाम ही एशियन गेम्स रख दिया।

जी हां, इंडोनेशिया की एक दंपत्ती ने अपनी नवजात बच्ची का नाम अबिदाह एशियन गेम्स रखा है। 18 अगस्त को जकार्ता में पैदा हुई। उसी दिन जकार्ता में एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी थी।

डॉक्टर के मुताबिक अबिदाह का जन्म सितंबर में होना था लेकिन बच्ची ने 18 अगस्त को ही जन्म ले लिया। अबिदाह के पिता ने बच्ची का नाम एशियन गेम्स रखना है। अबिदाह के पिता ने उसके इस नाम के साथ इच्छा भी पाली है। वह चाहते हैं कि उनकी बच्ची एथलीट बने और देश का नाम रोशन करे।

पहली बार यह खेल दो शहरों में आोजित हो रहे हैं। 18 अगस्त से शुरू हुए खेल दो सितंबर तक जारी रहेंगे। इन खेलों में एशिया के लगभग सभी देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने इन खेलों के लिए अपना 572 खिलाड़ियों का दल भेजा है।

Story first published: Wednesday, August 22, 2018, 14:12 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+