नई दिल्ली। जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में विनेश फोगाट ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। 50 किग्रा भारवर्ग का फाइनल में विनेश ने अपने नाम गोल्ड किया।कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा करने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। एशियाई खेलों में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट को खेल से लेकर फिल्म जगत की हस्तियों की तरफ से लगातार बधाइयां मिल रही है। शुभकमनाएं देने वालों में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक का नाम शुमार हैं।
T 2906 - Wrestler #VineshPhogat wins gold in the women's 50 kg category. She is the first female athlete from India to win gold at #AsianGames2018. जय हिंद !!!🙏🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 20, 2018
हमें गर्व है भारत की महिलाओं पर , और आज विनेश ने हमारा सर ऊँचा कर दिया ! pic.twitter.com/Gd7rPPzYZl
Congratulations Vinesh for winning the Gold in the Asian Games. We are all so proud of you.
— Aamir Khan (@aamir_khan) August 20, 2018
Love, Aamir and the team of Dangal.
Mhaari chhoriyan chhoron se kam hai ke!
Congratulations Golden Girl, @Phogat_Vinesh for creating history by becoming the first Indian woman wrestler to win a gold medal at the Asian Games! More power to you 🙌🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 20, 2018
Congratulations to Wrestler @Phogat_Vinesh for winning a gold medal at the #AsianGames2018 #50KgFreestyle #VineshPhogat 🇮🇳 pic.twitter.com/xTj0zj6mZc
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) August 20, 2018
Congratulations to #VineshPhogat for striking Gold in women’s wresting. 😊👍🏽 #AsianGame2018
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 20, 2018
जय हो।👍🇮🇳🇮🇳 @Phogat_Vinesh https://t.co/kE3eBSuJhr
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 20, 2018
साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुकीं विनेश ने गोल्ड कोस्ट में 50 किलोग्राम वर्गभार में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके साथ ही उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में 3 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज जीते हैं। ऐसे में बेटी की इस शानदार सफलता पर पिता महावीर ने फिल्म दंगल का डॉयलाग ट्वीट करते हुए लिखा कि गोल्ड जीतेगी तो मिसाल बनेगी और सच ही तो है आज विनेश करोड़ो लोगों के लिए मिसाल हैं।