For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018 : महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से रौंदा

Asian Games 2018: Day three live updates medal tally

नई दिल्ली। भारत को 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को यहां पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ ने आज स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है, यह भारत की झोली में आया तीसरा स्वर्ण पदक है।

पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ

10:53 PM

मैं उन सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहुंगा, जिन्होंने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया। अगर वे मुझ पर आप अपना प्यार बरकरार रखते हैं, तो मैं निश्चित रूप से ओलंपिक में स्वर्ण जीतूंगा।

10:50 PM

भारत को गोल्ड मेडल रेसलर बजरंग पुनिया दिल्ली पहुंचे हैं, जिनका दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

09:23 PM

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कजाकिस्तान को 21-0 से रौंद दिया। इंडियन टीम ने तीन क्वॉर्टर के बाद 16-0 की बढ़त बना ली थी और अंतिम क्वॉर्टर में 5 गोल कर 21-0 से मुकाबला जीत लिया।

07:29 PM

स्टार जिम्नास्ट दीपा करमारकर बैलेंस बीम के फाइनल में पहुंचीं।

07:28 PM

एशियाई गेम्सः जिम्नास्टिक की महिला टीम इवेंट के फाइनल में पहुंचा भारत

06:44 PM

एशियाई गेम्सः महिला वुशु के 60 किग्रा भार में रोशिबिना देवी सेमीफाइनल में।

05:45 PM

फ्रीस्टाइल कुश्ती के 68 किलो वर्ग में दिव्या ने जीता कांस्य पदक।

05:39 PM

टेनिस: रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना राउंड ऑफ 16 में पहुंचे।

05:39 PM

हैंडबॉल: भारतीय महिला टीम की चौथी हार।

04:56 PM

कोरियाई जोड़ी के खिलाफ रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना ने मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 32 मुकाबले का पहला सेट जीत लिया है।

04:55 PM

कबड्डी : भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में थाइलैंड को 49-30 के अंतर से मात दी।

03:10 PM

भारत को एक और मेडल.सेपक टाकरा के मेंस टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मिला है.

03:01 PM

भारत लिए शूटिंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहा. भारतीय शूटर्स ने आज एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया

03:01 PM

आज के दिन शूटिंग के आखिरी इवेंट में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं हैं . लक्ष्य और श्रेयसी की जोड़ी आखिरी स्थान पर रही और एलिमिनेट होने वाली पहली जोड़ी बनी

03:00 PM

श्रेयसी ने वापसी करने कर कोशिश की, पांच में से 3 निशाने सही और लगाए और इसी के साथ भारतीय टीम 20 में से 11 निशाने लगाकर अभी भी आखिरी पायदान पर कायम है

01:48 PM

दिव्‍या काकरान के बाद किरण भी किर्गीस्‍तान की आइपेरी के खिलाफ 2-4 से हार गई.

01:17 PM

वीमंस 76 किग्रा फ्री स्‍टइाल में किरण बिश्‍नोई और किर्गीस्‍तान की आइपेरी के बीच मुकाबला चल रहा है.

12:54 PM

एशियन गेम्स में एक और मेडल, शूटिंग में संजीव गुप्ता ने जीता सिल्वर मेडल.गोल्ड मेडल चीनी शूटर को मिला है.

12:52 PM

दिव्‍या काकरान पर मंगोलियन खिलाड़ी पूरी तरह से हावी रही और भारतीय खिलाड़ी को 9-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

12:44 PM

मेंस 50 मीटर 3 पोजिशन एयर रायफल की प्रोन सीरज में भारत के संजीव राजपूत पहले नंबर पर हैं. उनके 307.1 पॉइंट्स हैं जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे चीन के शूटर हैं.

12:09 PM

50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन का फाइनल चल रहा है और भारत के संजीव राजपूत प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

11:49 AM

अंकिता रैना ने जापान की होजुमी को 6-1, 6-2 से हराकर वीमंस सिंगल इवेंट के क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

10:46 AM

महज 16 साल के भारत के सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है. इस इवेंट में अभिषेक को ब्रॉन्ज मेडल मिला.

10:34 AM

10 मीटर मेंस पिस्टल में भारत के सौरभ चौधरी दूसरी पोजिशन पर और अभिषेक वर्मा चौथी पोजिशन पर हैं.एलिमिनेश हो चुका है.

10:30 AM

भारत के 16 साल के सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफाइंग में 586 पॉइंट्स हासिल करके टॉप पोजिशन पर रहे.

10:17 AM

मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल का फाइनल मुकाहला शुरू होने वाला है. भारत के सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा इसमें भाग ले रहे हैं.

10:02 AM

ताइक्वांडो में भारत की कशिश मलिक क्वार्टर फाइनल 57 किलोग्राम की कैटेगरी में कोरिय की ली ने 17-8 से हारकरर बाहर हो गई हैं.

09:58 AM

भारतीय महिला टीम वियतनाम के खिलाफ मुकाबल में सीधे सेटों में 0-3 से हार गई है.

09:42 AM

ताइक्वांडो में भारत की कशिश मलिक क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं.

08:44 AM

कबड्डी- भारत की महिला टीम श्रीलंका को इकतरफा मुकाबले में 38-12 से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है.

08:38 AM

एशियन गेम्स 2010 में मेडल जीतने वाले वीरधवल खडे 50 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट के फाइनल में क्वालिफाइ कर गए हैं.

Story first published: Wednesday, August 22, 2018, 7:56 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+