नई दिल्ली। एशियाई खेलों के छठे दिन भारत को पहला पदक रोइंग यानी नौकायन में मिला है। दुष्यंत सिंह ने रोइंग के लाइटवेट सिंगल्स स्कल्स में कांस्य पदक जीता है। इस पदक के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 19 हो गई है।भारत को अब तक 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 11 कांस्य पदक मिले हैं।
#AsianGames2018 Indian rower Dushyant wins bronze medal in Men's Lightweight Single Sculls pic.twitter.com/SU1a1rIEaU
— ANI (@ANI) August 24, 2018
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दुष्यंत ने अपने नाम मेडल किया है। इससे पहले 17 एशियन गेम्स भारत के दुष्यंत सिंह ने पांचवें दिन रोइंग में पुरुषों के लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीत था।दुष्यंत 7:26.57 का समय लेकर 2000 मीटर की दूरी तय करते हुए तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता था। उन्होंने यह कारनामा एक बार फिर से दोहराया है।फाइनल में दुष्यंत ने इस स्पर्धा को समाप्त करने में 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय लगाते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया।इसके अलावा, हांगकांग के चुन हिन चियु ने 7 मिनट और 14.16 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया।
एशियाई खेलों में आज कुल 43 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। भारतीय खिलाड़ियों का सफर आज सुबह 300 मीटर निशानेबाजी से शुरू होगा। जहां अमित कुमार और हरजिंदर सिंह भारतीय चुनौती पेश करेंगे। वहीं तैराकी में संदीप सेजवाल 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगे।
शूटिंग में आज भारत के लिए खास दिन है। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश की दोनों पदक विजेता हीना सिद्धू और मनु भाकर अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगी। एशियाई खेलों में अब तक कुछ खास नहीं कर पाईं एथलीट दीपा कर्माकर भी आज बीम बैलेंस इवेंट में हिस्सा लेंगी। देश को उनसे मेडल की उम्मीद होगी। बैडमिंटन में आज किदांबी श्रीकांत राउंड ऑफ 32 में हॉन्गकॉन्ग के वॉन्ग विंग से भिड़ेंगे।