For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: 16 साल की हर्षिता ने बढ़ाया देश का मान, सेलिंग में जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली। 18वें एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत के लिए सधी शुरुआत लेकर आया। विकास कृष्ण को सेमीफाइनल में अनफिट घोषित करने के बाद उन्हें ब्रॉन्ज ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद सेलिंग में मध्य प्रदेश की 16 वर्षीय हर्षिता तोमर ने भारत को सिल्वर दिलाया। इस पदक के साथ भारत की पदकों की संख्या 59 हो गई है। भारत को अबतक कुल 13 गोल्ड 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं।दो दिन पहले ही कांस्य पदक पक्का कर चुकीं सेलिंग स्कूल ऑफ भोपाल की 16 वर्षीय सेलर हर्षिता तोमर 18वें एशियन गेम्स में शुक्रवार को लेजर 4.7 ओपन सेलिंग में सिल्वर मेडल के लिए उतरीं।

वह एशियाड में पदक जीतने वाली मप्र की सबसे युवा खिलाड़ी हैं।प्रदेश के लिए पहला व्यक्तिगत पदक होगा। हर्षिता अपने गुरू के बाद सेलिंग में प्रदेश की दूसरी पदक विजेता होंगी। 12 साल पहले गिरधारीलाल यादव ने वर्ष 2006 में रजत पदक जीता था।भारत की वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगर ने 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 49 एफ एक्स सेलिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। मौजूदा एशियाड के 13वें दिन भारत को मिलने वाला यह पहला पदक है।

भारत के वरुण अशोक ठक्कर और गणपति केलापंडा चेंगप्पा ने पुरुषों की 49 ईआर सेलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें कि भारत के लिए यह पदक काफी आश्चर्यजनक है।भारत को सेलिंग में पदक की कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन हर्षिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को पदक दिला दिया।

Story first published: Friday, August 31, 2018, 15:43 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+