For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

TOP scheme: अब हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा 50 हजार मासिक भत्ता, खेल मंत्रालय ने लिए कई फैसले

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक विभाग (एमओसी) ने लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) के तहत पुरूष हाकी टीम के 18 सदस्यों में से प्रत्येक के लिये 50,000 रूपये मासिक भत्ते को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने पिछले साल टॉप्स के तहत मासिक भत्ते देना शुरू किया था, लेकिन हॉकी टीम को पहली बार यह सुविधा मिल रही है।

दरअसल हॉकी को इसलिए भी शामिल किया गया है क्योंकि उसने बीते समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। नए कोच हरेंद्र सिंह की देखरेख में हॉकी टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ है और इसलिए उसे इसमें शामिल करने का फैसला किया गया। आपको बता दें कि भारतीय टीम हाल में नीदरलैंड में चैंपियंस ट्रोफी में उप विजेता रही थी।

हालांकि अभी पुरुष टीम के खिलाड़ियों को ही ये भत्ते मिलेंगे। महिला हॉकी प्लेयर्स को अभी इंतजार करना पड़ सकते है। खबरों के मुताबिक महिला हॉकी टीम को विश्व कप और फिर एशियाई खेलों में प्रदर्शन की समीक्षा किए जाने के बाद टॉप्स में शामिल किया जा सकता है।

वहीं इसके अलावा खेल मंत्रालय ने जो अन्य महत्वपूर्ण फैसले किए उनमें दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के अभ्यास के लिए 6.62 लाख रुपये का मंजूरी देना भी शामिल है। वहीं बजरंग पूनिया और सुमित को भी अभ्यास और तुर्की में टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये 3.22 लाख रूपये मंजूर किये गये।

वहीं मुक्केबाज सरजूबाला देवी को एशियाई खेलों के लिये क्वालीफाई करने पर टॉप्स में बनाये रखने का फैसला भी किया गया। अन्य खेलों में जिम्नास्टिक को कुल 21.76 लाख रूपये का अनुदान दिया गया। इसमें प्रणति नायक के उज्बेकिस्तान में अभ्यास कार्यक्रम में लिये मंजूर की गयी 7.76 लाख रूपये की धनराशि भी शामिल है।

इसके अलावा डेविस कप खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन को एशियाई खेलों से पहले अभ्यास (कोच एंजेल गिमिनेज अलोंसो के साथ), प्रतियोगिता और उपकरणों के खर्चे के लिए 12.57 लाख रुपये मिलेंगे।

Story first published: Wednesday, July 11, 2018, 23:00 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+