For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: महिला तीरंदाजी में मिला भारत को सिल्वर, फाइनल में हार कर गोल्ड से चूकी टीम

नई दिल्ली। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया।फाइनल में दक्षिण कोरिया ने भारत को 231-228 के अंतर से हराया। तीन सेट के बाद दोनों ही टीमें 173-173 अंकों के साथ बराबरी पर थीं, लेकिन आखिरी राउंड में भारत का प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा।

महिला वर्ग के सेमीफाइनल में मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 225-222 से हराया था। चीनी ताइपे ने शुरुआती दो फ्रेम 58-55, 57-55 से जीते। इसके बाद भारत ने अगले दो फ्रेम 57-55, 58-52 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
18 वर्षीया मुस्कान मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। भारत ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया को 229-222 से हराया था। दक्षिण कोरियाई टीम ने सेमीफाइनल में ईरान को 231-228 से हराया था। फाइनल में दक्षिण कोरियाई टीम का प्रतिनिधित्व चोई बोमिन, सो चेइवोन और सोंग यून सू करेंगी।

पुरूष टीम का मुकाबला:
पुरुष वर्ग में भारत के अभिषेक वर्मा, अमन सैनी और रजत चौहान ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 231-227 से हराया। पहले फ्रेम के बाद स्कोर 57-57 था। दूसरे फ्रेम के बाद भारत 114-113 से आगे हो गया। तीसरे फ्रेम के बाद भारत ने 172-168 की बढ़त बना ली। भारत का फाइनल में मुकाबला दक्षिण कोरियाई टीम से है। इस टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 235-229 से हराया था। दक्षिण कोरियाई टीम का प्रतिनिधित्व चोई योनघी, होंग सुंग हो और किम जोंगहो करे रहे हैं।

Story first published: Tuesday, August 28, 2018, 12:04 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+