For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: 'बीमार' दुष्यंत ने पदक के लिए लगा दी जान, मेडल सेरेमनी के बाद स्ट्रेचर पर लाए गए

नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने गजब की नजीर पेश की है।शुक्रवार को भारत की झोली में पहला पदक देकर अच्छी शुरुआत कराने वाले दुष्यंत की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। कांस्य पदक जीतने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। उन्होंने नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

बताया जा रहा है कि दुष्यंत हाई ब्लड प्रेशर से परेशान थे, और पदक लेकर पोडियम से उतरने के बाद असहज महसूस कर रहे थे।फाइनल में दुष्यंत ने इस स्पर्धा को समाप्त करने में 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय निकाल।

दुष्यंत ने 2014 में भी एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। हालांकि, इस बार उनका समय पिछले एशियाई खेलों से बेहतर है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दुष्यंत ने अपने नाम मेडल किया है। इससे पहले 17 एशियन गेम्स भारत के दुष्यंत सिंह ने पांचवें दिन रोइंग में पुरुषों के लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीत था।दुष्यंत 7:26.57 का समय लेकर 2000 मीटर की दूरी तय करते हुए तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता था। उन्होंने यह कारनामा एक बार फिर से दोहराया है।फाइनल में दुष्यंत ने इस स्पर्धा को समाप्त करने में 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय लगाते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया।इसके अलावा, हांगकांग के चुन हिन चियु ने 7 मिनट और 14.16 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। एशियाई खेलों में आज कुल 43 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। भारतीय खिलाड़ियों का सफर आज सुबह 300 मीटर निशानेबाजी से शुरू होगा। जहां अमित कुमार और हरजिंदर सिंह भारतीय चुनौती पेश करेंगे। वहीं तैराकी में संदीप सेजवाल 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगे।

Story first published: Friday, August 24, 2018, 11:06 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+