Asian Games 2018 :भारतीय टीम ने जीता एक और ब्रॉन्ज, पहली बार शामिल किए गए ब्रिज खेल में आया पदक

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 में भारत के लिए रविवार यानी आठवां दिन सुपर संडे साबित हुआ। भारत के हिस्से में एक के बाद एक कई मेडल आए। इस बार एशियन गेम्स में शामिल किए गए खेल ब्रिज में भी भारत का जलवा कायम रहा। भारत की पुरूष ने 18वें एशियाई खेलों में ब्रिज इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। रविवार को भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसी के साथ भारत ने इस खेल में एक और पदक जीत लिया।आपको बता दें कि ब्रिज यानि ताश के पत्तों से खेले जाने वाले खेल को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है।

पुरूष टीम 13 क्वालीफिकेशन राउंड के बाद चौथे स्थान पर थी। शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में चौथे स्थान पर काबिज टीम से खेलेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एक दूसरे से मुकाबले में आमने-सामने रहीं। छह सदस्यीय पुरूष टीम में जग्गी शिवदसानी, राजेश्वर तिवारी, अजय खरे, राजू तोलानी, देवव्रत मजूमदार और सुमित मुखर्जी शामिल हैं।बता दें कि पुरूष टीम औसत आयु 52 जबकि मिश्रित टीम की 57 साल है। ब्रिज एक कार्ड गेम है, जिसमें 4 खिलाड़ी खेलते हैं। हर टीम की तरफ 2 खिलाड़ी होते हैं। कार्ड के 52 पत्तों में से 13 पत्ते हर खिलाड़ियों में बांटे जाते हैं। निर्धारित समय के अनुसार खेल को समाप्त करना होता है।

Story first published: Sunday, August 26, 2018, 18:58 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+