Asian Games 2018: टेबल टेनिस टीम ने रचा इतिहास,जीता ब्रॉन्ज, इस खेल में भारत को पहली बार पदक
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 में भारत के लिए मंगलवार को पुरूष टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह पहली दफा है जब टेबल टेनिस में भारत को पदक मिला है।भारतीय पुरुष टीम ने सोमवार को क्वॉर्टर फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर एशियाई खेलों के इतिहास में टेबल टेनिस में पहला पदक पक्का किया था। शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
India men's table tennis team win bronze at #AsianGames2018 pic.twitter.com/sh0zbmFhY3
— ANI (@ANI) August 28, 2018
पिछले 15 वर्षों से भारत के शीर्ष खिलाड़ी रहे अचंत शरत कमल ने कहा, 'यह आखिरकार एशियाई खेल हैं। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हम इसमें पदक जीतेंगे।' इससे पहले भारत कभी टेबल टेनिस में पदक नहीं जीत पाया था। लंबे समय तक चीन (61 स्वर्ण), जापान (20) और साउथ कोरिया (10) का ही इस खेल में दबदबा रहा है।
विश्व में 33वें नंबर के शरत ने 19वें नंबर के केंटा मात्सुदाइरा को 11-8, 12-10, 11-8 से हराया।
युवा स्टार और 39वें नंबर के जी साथियान ने बड़े मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तथा 28वी रैंकिंग के जिन उएदा और मात्सुदाइरा दोनों के खिलाफ अपने एकल मैच जीते। साथियान ने उएदा को सीधे गेम में हराया जबकि मात्सुदाइरा को उन्होंने चार गेमों में शिकस्त दी। इससे पहले महिला टीम क्वॉर्टर फाइनल में हॉन्ग कॉन्ग से 1-3 से हार गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
