Asian Games 2018: महिला स्क्वॉश टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में हांगकांग ने हराया
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 के 14वें दिन भारत गोल्ड की हैट्रिक लगाने से चूक गया। बॉक्सिंग और ब्रिज में गोल्ड जीतने के बाद मौका था स्क्वॉश में गोल्ड अपने नाम करने का लेकिन भारतीय की महिला टीम यह कारनामा करने से चूक गई। जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल कार्तिक, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना की टीम के सामने हांगकांग की चुनौती थी।
भारतीय टीम इस चुनौती को भेद नहीं सका और फाइनल में टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम वापसी नहीं कर पाई और दूसरा मैच भी गंवा दिया।फाइनल में हांगकांग की विंग अयू, हो चान, जी हो और का ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को पटखनी दी।
#AsianGames2018 : India's women's squash team wins silver after losing to Hong Kong in the final pic.twitter.com/EFdpIc8SUm
— ANI (@ANI) September 1, 2018
इससे पहले मुकबाले में सेमीफाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। इस मुकाबले के पहले मैच में जोशना ने मलेशिया की निकोल डेविड को 12-10, 11-9, 6-11, 10-12, 11-9 से मात देकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दी थी। इस मैच के बाद भारत को रजत पदक मिलना तय था। भारत का फाइनल में मुकाबला हांगकांग से हुआ। दूसरे सेमीफाइनल में जापान को हांगकांग ने हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी। बता दें कि भारत अब तक इन एशियाई खेलों में अब तक 68 पदक जीत चुका है जिनमें 15 स्वर्ण, 24 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
