For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: तीरंदाजी में भारत के हाथों से फिसला सोना, टाई के बाद मिला सिल्वर

नई दिल्ली। भारत के लिए 18वें एशियन गेम्स में मंगलवार का दिन काफी मंगल रहा । भारत के हिस्से तीरंदाजी में दो पदक आए।महिला टीम के कमाल के बाद पुरुष टीम ने कोरिया के खिलाफ जबरदस्त टक्कर में सोना गंवा दिया। मुकाबला फाइनल राउंड में बराबरी पर था।लेतकिन शूट ऑप में भारत पिछड़ गया और भारत को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने अपनी लय को बनाए रखते हुए 18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया था।

रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा की टीम ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को मात देकर फाइनल में कदम रखा, जहां उसका सामन दक्षिण कोरिया से हुआ। भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-227 से मात दी थी। पहले सेट में भारत ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 57-57 से स्कोर बराबर कर अच्छी टक्कर दी। इसके बाद, भारतीय तीरंदाजों ने बाकी बचे दो सेटों को 57-56, 58-55 से जीतकर इस सेमीफाइनल में अपनी जीत पक्की कर ली थी।
इससे पहले भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया।

फाइनल में दक्षिण कोरिया ने भारत को 231-228 के अंतर से हराया। तीन सेट के बाद दोनों ही टीमें 173-173 अंकों के साथ बराबरी पर थीं, लेकिन आखिरी राउंड में भारत का प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा।महिला वर्ग के सेमीफाइनल में मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 225-222 से हराया था। चीनी ताइपे ने शुरुआती दो फ्रेम 58-55, 57-55 से जीते। इसके बाद भारत ने अगले दो फ्रेम 57-55, 58-52 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Story first published: Tuesday, August 28, 2018, 14:47 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+