For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018: रोइंग टीम ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2018 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है। एशियन गेम्स के छठें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने रोइंग मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में डाले। भारत का एशियाई खेल 2018 में यह पांचवां गोल्ड मेडल है।

भारतीय रोइंग टीम ने (नौकायन) पुरुषों की 'क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा' में गोल्ड मेडल जीता। स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनल,ओम प्रकाश और सुखमीत की टीम ने भारत को रोइंग में गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं भगवान सिंह और रोहित ने लाइटवेट डबल स्कल्स में यह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

भारतीय टीम ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत पदक इंडोनेशिया और कांस्य पदक थाईलैंड ने जीता। इसी स्पर्धा में भारत को शुक्रवार को दो कांस्य पदक भी हासिल हुए हैं।

भारत के अब कुल 21 मेडल:
भारत के नाम अब कुल 21 मेडल्स हो चुके हैं जिसमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

इससे पहले भारत को 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को नौकायन स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल हुआ है। रोहित कुमार और भगवान दास की जोड़ी ने यहां पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। दुष्यंत ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक नाम किया। रोहित और भगवान ने 7 मिनट और 04.61 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा का फाइनल पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

Story first published: Friday, August 24, 2018, 10:00 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+